UP Nikay Election Results: प्रयागराज में माफिया राज पर एक्‍शन ने दिलाई बीजेपी को बढ़त? जानिए पूरा गणित…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीजेपी ने नंद किशोर नंदी की पत्नी को मेयर प्रत्याशी न बना केसवानी को दिया टिकट.
वहीं समाजवादी पार्टी ने अजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारा.
बसपा ने सईद अहमद को दिया टिकट.

नई दिल्ली. निकाय चुनाव से कुछ समय पहले ही हुए उमेश पाल हत्याकांड ने न केवल पूरे उत्तर प्रदेश को झकझोर कर रख दिया, बल्कि सियासी गलियारों में भी इसका बड़ा असर दिखाई दिया. इस हत्याकांड को लेकर आरोपी बनाए गए अतीक अहमद, उसका भाई अशरफ अहमद, पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटे असद पर सरकार ने ऐसा शिकंजा कसा कि पूरे देश में माफिया राज पर एक्‍शन को लेकर चर्चा शुरू हो गई. असद को पुलिस ने 13 अप्रैल को एनकाउंटर में मार गिराया और अतीक व उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

यूपी सरकार ने लगातार अतीक और उसके परिवार पर शिकंजा कसते हुए करोड़ाें रुपये की उसकी संपत्ती जब्त की, कई इमारतें जमींदोज कर दी गईं. तो क्या माफिया पर इस एक्‍शन का असर निकाय चुनावों पर भी पड़ा. क्या बीजेपी को प्रयागराज में इसके चलते बढ़त मिली. आइये समझते हैं पूरा गणित…

प्रयागराज में इस माफिया एक्‍शन के बीच ही बीजेपी ने एक बड़ा काम भी कर दिया. बीजेपी ने मेयर पद के लिए इस बार मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का टिकट काट दिया. उनकी जगह पर गणेश केसवानी को उम्मीदवार बनाया गया. इससे बीजेपी में कुछ बगावती सुर जरूर उठे लेकिन फिलहाल आ रहे नतीजों में इसका असर नहीं दिख रहा है. वहीं समाजवादी पार्टी ने बीजेपी के इस बदलाव का पलटवार कायस्‍थ प्रत्याशी के तौर पर चुना और अजय श्रीवास्तव को मैदान में उतारा, दूसरी तफ बसपा ने मुस्लिम उम्मीदवार पर बाजी खेलते हुए सईद अहमद को टिकट दिया, वहीं कांग्रेस ने प्रभा शंकर मिश्रा को मैदान में उतारा.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

” isDesktop=”true” id=”6182051″ >

अब समझें पूरा गणित, प्रयागराज में माहापौर के पद के लिए 21 प्रत्याशी मौदान में हैं. मेयर की सटी के अलावा 100 वार्ड में पार्षद और 8 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 4 मई को वोट पड़े. माहापौर के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं, वहीं 100 वार्डों के लिए 921 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया है.

बीजेपी के एक्‍शन का असर
अब माफिया पर ऐसे जबर्दस्त एक्‍शन का असर भी दिखने लगा है. गणेश केसवानी पार्टी की अंदरूनी बगावत के बावजूद लगातार आगे चल रहे हैं और खबर लिखे जाने तक वे 1250 मतों से आगे थे. वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं. सुबह 8 बजे से रुझान आने शुरू हुए और इसी के साथ बीजेपी के गणेश केसवानी ने बढ़त बनानी शुरू कर दी थी. बीच में सपा के श्रीवास्तव केसवानी थोड़ा करीब आते दिखे थे लेकिन फिर केसवानी ने तेजी से बढ़त ले ली.

Tags: Atiq Ahmed, BJP, Samajwadi party, UP Election

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे