
जोधपुर. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे 12वीं क्लास के रिजल्ट का ऐलान कर दिया है. इसी कड़ी में जोधपुर की सिद्धि लोढ़ा ने 12वीं सीबीएसई में 98% अंक प्राप्त किए हैं. सिद्धि ने बताया कि नियमित 1 घंटे पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी यही है कामयाबी का राज है. सिद्धि लोढ़ा ने 12वीं सीबीएसई में 98% अंक प्राप्त किए हैं और अपने परिवार का नाम रोशन किया है.
सिद्धि लोढ़ा का कहना है कि वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों और भगवान को देती है. सिद्धि परीक्षा और पढ़ाई का दबाव नहीं लेकर नियमित पढ़ाई को वह अपनी सफलता बताती है. सिद्धि बताती है कि वह शुरुआत में एक घंटा रोजाना पढ़ाई करती थी और जैसे-जैसे परीक्षा के दिन नजदीक आए तो पढ़ाई का समय बढ़ा दिया.
इसके अलावा सोशल मीडिया में अपना समय खराब करने से अच्छा है नियमित पढ़ाई की जाए. सिद्धि ने बताया कि उसके गुरुजनों का विशेष आशीर्वाद रहा उन्होंने उसे मोटिवेट किया और वह इस कामयाबी तक पहुंची. जिन प्रश्नों के उत्तर उन्हें नहीं आते थे वह गुरुजनों से पूछती थी और गुरुजन भी उसे खूब मदद करते इसी के चलते उसने यह मुकाम हासिल किया है. सिद्धि ने कहा कि पढ़ाई का दबाव नहीं ले और नियमित पढ़ाई करें जिसके चलते आप कामयाबी हासिल कर सकते हैं.
सिद्धि सेंट पैट्रिक विद्या भवन स्कूल में पढ़ाई करती है और सिद्धि बताती है कि होमवर्क को बोझ ना समझे पढ़ाई करते समय ही होमवर्क कर लेना चाहिए और उसने बताया कि स्कूल की टीचर रोज उन्हें गाइड करती थी. अच्छे से पढ़ाई करना और ज्यादा देर तक पढ़ाई करना यह ही मेरा सक्सेस का फंडा था. सिद्धि ने बताया कि मैं और स्टूडेंट को यह कहना चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा देर तक पढ़ाई करें और सोशल मीडिया से दूर रहें जिसे आप अच्छे नंबर लेकर आ सकते है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:24 IST








