रोहित-राहुल का करियर खत्म? टीम इंडिया को मिली नई सलामी जोड़ी, एक तो पहली गेंद से करता है हवाई फायर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भारत को टी20 की नई सलामी जोड़ी मिल गई है
केएल राहुूल और रोहित शर्मा के फॉर्म ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में अभी 1 साल से अधिक का वक्त बचा है. लेकिन, बीसीसीआई और सेलेक्टर्स ने इस साल की शुरुआत से इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. इसका आगाज हार्दिक पंड्या को टी20 टीम की कप्तानी सौंपने से हुआ. पिछले दोनों टी20 विश्व कप में नाकामी झेलने के बाद सेलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ियों से आगे देखने का इरादा कर लिया है.

ऐसे में ये करीब-करीब साफ हो चुका है कि टीम इंडिया 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नई टीम उतारेगी और अब बतौर रोहित शर्मा और केएल राहुल टी20 में शायद ही नजर आएं. शुभमन गिल ऑल फॉर्मेट ओपनर के तौर पर उभरे हैं. आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल के धमाकेदार खेल के बाद ओपनिंग के लिए एक और विकल्प मिल गया है.

रोहित-राहुल फॉर्म से जूझ रहे
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने इनसाइडस्पोर्ट को बताया, “निश्चित रूप से, जो प्रतिभाएं सामने आ रही हैं, वो टीम इंडिया के अहम होंगी. यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद रडार पर हैं. यह कहना तो जल्दबाजी होगी कि रोहित और केएल राहुल के लिए टी20 टीम में अब जगह शायद ही बनें. लेकिन, जिस तरह से चीजें चल रही हैं. दोनों के फॉर्म में गिरावट आई है. इसे देखते हुए तो भारत को इस वक्त टी20 में नई सलामी जोड़ी की जरूरत है.”

क्यों रोहित-राहुल का टी20 करियर खत्म?
केएल राहुल जांघ में लगी चोट के कारण आईपीएल से बाहर हो चुके हैं. लेकिन, इससे पहले उन्होंने जितने भी मुकाबले खेले, उनपर स्ट्राइक रेट को लेकर उंगली खड़ी होती रही. 9 मैच में राहुल ने 113 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए. टी20 में स्ट्राइक रेट अहम होती है और जिस तरह से खेल बदल रहा है, उसमें 113 की स्ट्राइक रेट ओपनर का करियर बहुत लंबा नहीं खींच सकती.

MI vs GT: ‘चौके’ के बाद बरसाए पूरे 10 छक्के, रोहित की भी बढ़ा दी थी धड़कनें, 8 नंबर पर आकर रचा इतिहास

यशस्वी पर होगी सेलेक्टर्स की नजर
दूसरी तरफ, टेस्ट और वनडे में भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी फॉर्म से जूझ रहे. आईपीएल 2023 में अबतक 11 मैच में रोहित ने 17 की औसत और 124 के स्ट्राइक रेट से 191 रन ही बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अबतक 11 मैच में 52 की औसत और 167 के स्ट्राइक रेट से 575 रन ठोके हैं. इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना दावा ठोक दिया है. यशस्वी ने पिछले मैच में महज 13 गेंद में अर्धशतक ठोका था. वो पावरप्ले में ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे. उन्होंने इस आईपीएल में पावरप्ले में 179 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. इस पर सेलेक्टर्स की नजर जरूर होगी. वहीं, शुभमन गिल ने भी 47 की औसत और 144 के स्ट्राइक रेट से 469 रन बनाए हैं.

IPL 2023 Points Table: गुजरात को हराकर मुंबई फिर टॉप-3 में, 2 फिसड्डी टीम बिगाड़ सकती पंजाब-लखनऊ का गणित

इस साल वनडे विश्व कप है. रोहित शर्मा और केएल राहुल का फोकस वनडे पर रहेगा. ऐसे में सेलेक्टर्स यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को आयरलैंड दौरे पर बतौर ओपनर आजमा सकते हैं और अगर यशस्वी आईपीएल के प्रदर्शन को वहां दोहराने में सफल रहते हैं तो फिर राहुल और रोहित का टी20 करियर खत्म हो सकता है. ईशान किशन भी ओपनिंग में एक विकल्प हैं. लेकिन, उनका हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है. लेकिन, वो भी रेस में बने रहेंगे.

Tags: Ishan kishan, KL Rahul, Rohit sharma, Shubman gill, Team india, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे