
हाइलाइट्स
कोरोनााकाल में देश में दिखा कि चिकित्सा के पेशे से जुड़े हुए पेशवरों की कितनी कमी है.
बंगाल सरकार 3 साल में मेडिसिन में डिप्लोमा कोर्स के लिए संभावनाएं तलाश रही है.
ममता सरकार ने इसके लिए विशेषज्ञों की एक 14 सदस्यीय समिति का गठन भी किया है.
कोलकाता: कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में सबसे ज्यादा दबाव डॉक्टर और चिकित्सा पेशे से जुड़े लोगों ने झेला. यही नहीं इस दौरान यह बात भी सामने आई कि देश में चिकित्सा के पेशे से जुड़े हुए पेशवरों की कितनी कमी है. अब इस दबाव को कम करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अहम फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने क्लासरूम और प्रायोगिक प्रशिक्षण के जरिए 3 साल में मेडिसिन में डिप्लोमा कोर्स के लिए संभावनाएं तलाशना शुरू कर दी हैं. इसके लिए एक 14 सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी का सामना करने के लिए मेडिसिन में डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया है.
समिति में शामिल होंगे देश के वरिष्ठ चिकित्सक
समिति में वरिष्ठ चिकित्सक ,भारतीय मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और पश्चिम बंगाल मेडिकल काउंसिल (डब्ल्यूबीएमसी) के प्रतिनिधि शामिल होंगे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरी के लिए खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने एक विशेषज्ञों की समिति का गठन किया है. ताकि तीन साल में क्लासरूम और प्रायोगिक प्रशिक्षण के जरिए स्वास्थ्य क्षेत्र में पेशवरों के तैयार किए जाने की संभावनाओं को तलाशा जा सके. समिति को 30 दिन के अंदर रिपोर्ट देनी होगी.
ये भी पढ़ें- Cyclone Mocha: चक्रवात ‘मोचा’ से नॉर्थ ईस्ट में आज जोरदार बारिश, IMD ने तूफान से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी
डिप्लोमा पर उठ रहे हैं सवाल
एमबीबीएस के समानांतर चलने वाले इस तीन वर्षीय मेडिसिन डिप्लोमा को लेकर ममता बनर्जी का कहना है कि वह इस संभावनाओं को तलाशना चाहते हैं कि क्या इंजीनियरिंग की तर्ज पर मेडिसिन में भी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जा सकता है. हालांकि इस फैसले को लेकर अभी से ही सवाल उठने लगे हैं कि इस योजना के तहत तैयार होने वाले पेशेवरों की नियुक्ति ग्रामीण क्षेत्रों में उन स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इस तरह से सरकार ग्रामीणों की जिंदगी को दांव पर लगा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CM Mamata Banerjee, Medicine, West bengal
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 11:08 IST








