कैसी थी भगवान राम की कुंडली, इस एक योग की वजह से दूर रहे सभी सुखों से, ऐसे बने मर्यादा पुरुषोत्तम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भगवान राम की कुंडली में राहु तृतीय भाव में विराजमान है.
भगवान राम की कुंडली में गजकेसरी योग बन रहा है.

Kundali Of Lord Rama : मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से प्रसिद्ध भगवान राम को कौन नहीं जानता. भगवान राम की पारलौकिक शक्तियों के बारे में तो सभी जानते हैं, परंतु जब भगवान विष्णु को पृथ्वी पर अधर्म का नाश करने के लिए भगवान राम के अवतार में आना पड़ा तो उन्हें भी शुभ-अशुभ ग्रहों के परिणाम को भुगतना पड़ा. भगवान राम ने श्री श्वेतवाराहकल्प के सातवें वैवस्वत मन्वन्तर के पच्चीसवें चतुर्युग के मध्य त्रेता युग में जन्म लिया था. कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए और क्यों इतने सुखों से वंचित रहे, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

कब हुआ भगवान राम का जन्म

हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस के बालकांड की एक चौपाई में मर्यादा पुरुषोत्तम के जन्म के बारे में उल्लेख मिलता है.

नौमी तिथि मधु मास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता॥
मध्यदिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक बिश्रामा॥

जिसका अर्थ है चैत्र का पवित्र महीना था जिसकी तिथि नवमी थी. शुक्ल पक्ष और भगवान राम का प्रिय अभिजीत मुहूर्त था. दोपहर का वक्त था. ना बहुत सर्दी थी और ना ही बहुत गर्मी थी. यह वही पवित्र समय था जो लोकों को शांति देने वाला था.

यह भी पढ़ें – कौन होते हैं अघोरी? कहां और कैसे करते हैं साधना, कैसा होता है इनका स्वभाव, जानें इनके बारे में सबकुछ

भगवान राम की कुंडली की विशेषताएं

ज्योतिष शास्त्र के जानकार का कहना है कि भगवान राम की कुंडली कर्क लग्न की थी और उनकी राशि भी कर्क ही थी. मर्यादा पुरुषोत्तम का जन्म पुनर्वसु नक्षत्र के चौथे चरण में हुआ था. लग्न के स्वामी चंद्रमा स्वराशि में हैं, जो षष्ठेश और नवमेश गुरु के साथ लग्न में बैठे हुए हैं. भगवान राम की कुंडली की विशेषता यह है कि उनके चारों अलग-अलग केंद्रों में शनि, मंगल, गुरु और सूर्य उच्च के होकर विराजमान है. सबसे शक्तिशाली त्रिकोण यानी नवे घर में शुक्र उच्च के होकर बैठे हैं.

कौन से योग बने कुंडली में

ज्योतिषी पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, भगवान राम की कुंडली में गजकेसरी योग बन रहा है. साथ ही उनकी कुंडली में रूचक योग, शश पंच योग, महापुरुष योग, हंस योग और लग्न में शत्रुहंता योग भी बन रहा है. भगवान राम की कुंडली के लग्न में दो पापी ग्रह मंगल और शनि की दृष्टि होने की वजह से प्रबल राजभंग योग भी बन रहा है. साथ ही लग्न में बैठे गुरु कुंडली के षष्ठेश भी हैं, जिसके कारण भगवान राम को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ा और उनका जीवन संघर्ष में बन गया.

ऐसे बने मर्यादा पुरुषोत्तम

ज्योतिषी के अनुसार, भगवान राम की कुंडली में लग्न में गुरु नवमेश भी हैं. इसी वजह से उन्होंने अपने जीवन में नीति और न्याय का पालन किया. यही मुख्य वजह थी जिसके कारण भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए. भगवान राम की कुंडली के दशम भाव में उच्च के सूर्य बैठे हैं, जिसकी वजह से उन्हें न्याय प्रिय राजा की प्रसिद्धि प्राप्त हुई और इसलिए भगवान राम कई युगों के बाद भी सभी के लिए पूजनीय है.

यह भी पढ़ें – बिजनेस के लिए वास्तु टिप्स: चाहते हैं खूब फले-फूले बिजनेस, दुकान में रखें दिशाओं का ध्यान, कभी खाली नहीं होगा गल्ला

इस वजह से रहे सुखों से दूर

भगवान राम की कुंडली में राहु तृतीय भाव में विराजमान है, जिसकी वजह से उनके पराक्रम में बढ़ोतरी हुई. वहीं, नवम भाव में उच्च के शुक्र केतु के साथ बैठे हैं. सुख और विलासिता का ग्रह शुक्र, राहु केतु अक्ष पर होने की वजह से भगवान राम अपने जीवन काल में सांसारिक सुख से काफी हद तक दूर रहे.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord rama, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे