
नई दिल्ली. दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के घर जहां जल्द नन्हा-मुन्ना मेहमान खुशियां लाने वाला है, लेकिन उससे पहले इब्राहिम परिवार के घर से एक बुरी खबर सामने आई है. टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की बहन और यूट्यूबर सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने सोशल मीडिया पर पति सनी के साथ एक बुरी खबर शेयर की है. उन्होंने हाल ही में अपने ब्लॉग में अपने मिसकैरेज का जिक्र किया है.
यूट्यूबर सबा इब्राहिम ने पिछले दिनों अपने मां बनने की गुड न्यूज सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि वह मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्हें कुछ कॉम्पलीकेशन्स हैं. अब अपने लास्ट स्कैन के बाद उन्होंने मिसकैरेज की बुरी खबर फैंस को दी और बताया सनी और उनके लिए ये कितना पेनफुल था.
जैसे डॉक्टर ने कहा था वैसा किया लेकिन…
सबा इब्राहिम एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. हाल ही में अपने ब्लॉग में वह अपने पति सनी के साथ नजर आईं. ब्लॉग की शुरुआत उनके पति ने ही और बताया कि उन्होंने अपना पहला बच्चा खो दिया है. उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की सलाह पर सबा ने कम्पलीट बैड रेस्ट भी किया, कोई काम नहीं किया. लेकिन, फिर भी बेबी को बचाया नहीं जा सका.
जब डॉक्टर ने बताया-बेबी की हार्टबीट नहीं चल रही
सनी ने बताया कि स्कैनिंग से पहले उनके मन में बेचैनी हो रही थी. फिर डॉक्टर ने उन्हें बुलाया और बताया कि बेबी की हार्टबीट नहीं चल रही है. इस बात से वह काफी दुखी हुए, लेकिन उन्होंने हिम्मत बांधे रखी. क्योंकि वह सबा के लिए बहुत परेशान हो रहे थे. सनी ने बताया कि हालांकि सनी ने बहादुरी से इस पल का सामना किया.
ओटी में जाने पर सबा को सता रहा था 1 डर
सबा ने बताया कि जितना बुरा मुझे लग रहा था, उससे ज्यादा दुखी सनी थे. सनी को काफी बार रोना भी आया, लेकिन वह नहीं दिखा रहे थे. सबा ने ये भी बताया कि ओटी में जाने के वक्त वह काफी डरी हुई थीं, सबा ने कहा- मुझे डर लग रहा था कि कहीं मुझे कुछ हो न जाए. उन्हें मन ही मन सनी की फिक्र भी सता रही थी. लेकिन जो होता है अच्छे के लिए होता है और इसमें भी अल्लाह की मर्जी होगी.
फैंस कर रहे हैं दुआ
आपको बता दें कि सबा को PCOS है, जिसका जिक्र वह कई बार कर भी चुकी हैं. फैंस ये बुरी खबर सुनने के बाद उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और साथ ही उनके लिए दुआ कर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Dipika Kakar Ibrahim
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:53 IST








