
Suhani Sethi CBSE 12th Result: बाल कलाकार सुहानी सेठी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षा में दो विषयों में 99 अंक हासिल किए हैं. दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरके पुरम में कला की छात्रा सेठी ने मनोविज्ञान और समाजशास्त्र में 99-99 अंक प्राप्त किए. अंग्रेजी और अर्थशास्त्र में उसके अंक क्रमश: 98 और 97 हैं. बता दें कि सुहानी सेठी ‘सांड की आंख’ और अक्षय कुमार अभिनीत ‘कठपुतली’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं.
सुहानी सेठी के रिजल्ट से खुश, सुहानी के पिता संजीव सेठी ने कहा कि 17 वर्षीय लड़की को अभिनय का शौक है. वह अपने अभिनय के साथ पढ़ाई को भी खूब महत्व देती है. उसे दोनों के बीच सामंजस्य बैठाना बखूबी आता है.
शुक्रवार को घोषित हुआ था 10वीं 12वीं का रिजल्ट
सीबीएसई ने शुक्रवार को 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस बार 87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 12वीं में सफलता हासिल की है. यह रिजल्ट पिछले वर्ष के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है. बोर्ड ने साथ ही घोषणा की कि ‘‘अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने’’ के लिए कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जा रही है.
ये भी पढ़ें-
CBSE Result: 10वीं 12वीं के स्टूडेंट पूरक परीक्षा में कितने सब्जेक्ट का भर सकते हैं फॉर्म, जानिए
Education News: 10वीं वाले 11वीं में कौन सी स्ट्रीम चुनें, जो आसानी से दिलाएं नौकरी
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CBSE 12th, Cbse board, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:47 IST








