
नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. कुछ चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजों के अनुरूप कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं. 224 सदस्यी विधानसभा की करीब-करीब सभी सीटों के रुझान आ गए हैं. इसमें से कई चैनल कांग्रेस को 115 सीटें पर बढ़ दिखा रहे हैं.
हमारे सहयोगी चैनल न्यूज18 हिंदी भी रुझानों में कांग्रेस को आगे दिखा रहा है. इसने कांग्रेस को 110 सीटों पर आगे दिखाया है जबकि भाजपा को 79 सीटें को बढ़त बताया है. न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष कांग्रेस को 118 सीटों पर बढ़त दिखा रहा है. वहीं उसने भाजपा को 77 और जेडीएस को 23 सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है. हिंदी न्यूज चैनल जी न्यूज कांग्रेस 118 सीटों पर आगे दिखा रहा है जबकि भाजपा 76 सीटों पर आगे है. जी न्यूज ने जेडीएस को 24 सीटों पर आगे दिखाया है.
आज तक ने कांग्रेस को रुझानों में 9 बजे तक 106 और भाजपा को 82 सीट दी थी. 10 बजे तक उन्होंने भी कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दे दिया. 10:45 बजे आजतक ने 224 में से कांग्रेस को अबतक 116 और बीजेपी को 72 सीटें दी हैं.
कर्नाटक विधानसभा की सभी सीटों के लिए 10 मई को एक ही चरण में वोटिंग हुआ था. राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा है. बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए. 2018 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था. उस बार त्रिशंकु विधानसभा की तस्वीर बनी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Assembly election, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Election Result
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 09:33 IST








