Ayodhya Ram Mandir: 40% पूरा हुआ मंदिर के छत का निर्माण, जानें कब कर सकेंगे रामलला का दीदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव, अयोध्या: अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है .मंदिर का निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा. यानी भगवान राम का गर्भ गृह दिसंबर 2023 में पूरा कर लिया जाएगा. जनवरी के तीसरे सप्ताह में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में दिव्य दर्शन देंगे. मंदिर के प्रथम चरण का कार्य लगभग 80 फीसदी पूरा हुआ है तो भगवान राम जहां विराजमान होंगे वहां का कार्य लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है.

दूसरी तरफ पहले तल के छत का कार्य भी 40 फीसदी पूरा हो चुका है. मंदिर निर्माण की प्रगति को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सोशल मीडिया के जरिए एक तस्वीर जारी की. जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान राम के मंदिर का छत 40 फीसदी बनकर तैयार है. भगवान राम लला को भव्य मंदिर में देखने की उत्सुकता वाली घड़ी राम भक्तों की अब नजदीक आ रही है.

भव्य मंदिर निर्माण को देखकर मन प्रफुल्लित
इतना ही नहीं राम मंदिर के छत में नक्काशी और खूबसूरत डिजाइन राम भक्तों को खूब लुभा रही है, भक्ति भाव और राम भक्त रामलला के छत की तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के कमेंट लिख रहे हैं. कोई कह रहा है भव्य मंदिर निर्माण को देखकर मन प्रफुल्लित हुआ तो कोई जय श्रीराम के जयघोष के साथ मंदिर निर्माण की नक्काशी द्वारा खूबसूरत तस्वीरें देखकर भावविभोर है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के मुताबिक मंदिर का निर्माण अपने तय समय सीमा के अंदर पूरा किया जाएगा.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

संत समाज से लेकर राम भक्त उत्साहित
अद्भुत और अलौकिक नक्काशी को देखकर अयोध्या के संत समाज से लेकर राम भक्त भी उत्साहित हैं. हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने कहा कि अब वह घड़ी जल्द आने वाली है. जब रामलला अपने भव्य गर्भ गृह में विराजमान होंगे. इतना ही नहीं राजू दास ने कहा कि देश दुनिया के करोड़ों राम भक्तों के आस्था का केंद्र है. राम मंदिर हर राम भक्तों के मन में यह इच्छा होती है कि मंदिर निर्माण की प्रगति से वह भी रूबरू हो. शायद यही वजह है कि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण की तस्वीर राम भक्तों में साझा करता है.

Tags: Ayodhya News, Ram Janma Bhoomi, Ram Mandir ayodhya, Ram mandir news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे