
नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश निकाय चुनाव के साथ ही राज्य की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शनिवार सुबह 8 बजे से जारी है. इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह आशंका जताई है कि मतगणना में ‘गड़बड़ी’ हो सकती है और इसी के मद्देनजर उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि वो हर राउंड की काउंटिंग के बाद आंकड़े जारी करे, जिससे उसके ऊपर भरोसा बना रहे.
उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर किया, ‘आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आंकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akhilesh yadav, Election Commission of India
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 10:20 IST
Author: Up Head Line
Views: 26








