TMKOC: यौन शोषण मामले में पुलिस ने शुरू की जांच, एक्ट्रेस ने 2 लोगों पर लगाए हैं आरोप, फंसे असित कुमार मोदी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Controversy: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ टीवी का सबसे चर्चित शो रहा है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से शो विवादों में घिरा हुआ है. शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेष लोढा और प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के बीच अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि उनपर जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने कथित तौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. जेनिफर शो में मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रही थीं. उन्होंने इस साल मार्च में शो छोड़ दिया था. सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जोकि कथित पर जेनिफर की है. इसमें उन्होंने यौन शोषण होने की बात कही है.

मामला सामने के आने का बाद मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी और क्रू के 2 मेंबर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप हैं. हालांकि प्रोड्यूसर ने आरोपों खंडन किया है. उनका कहना है कि लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत में नामजद लोगों के बयान दर्ज किए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी. मुंबई की पवई पुलिस को ईमेल के जरिए एक्ट्रेस से लिखित शिकायत मिली है. इस शिकायत में प्रोड्यूसर और क्रू के 2 सदस्यों के खिलाफ शिकायत की गई थी. एक्ट्रेस ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं.

TMKOC छोड़ने के बाद असित मोदी पर भड़कीं जेनिफर मिस्त्री, 1 दिन पहले लगाए थे गंभीर आरोप, अब दी कड़ी चेतावनी

पुलिस को महिला आयोग की ओर से की गई शिकायत

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की तरफ से 8 मई को पुलिस को लिखित शिकायत मिली थी. एक्ट्रेस ने इस लिखित शिकायत के जरिए न्याय की मांग की है. जेनिफर ने दावा किया कि प्रोड्यूसर ने पिछले कुछ सालों में कई बार उनका यौन उत्पीड़न शोषण किया.

जेनिफर मिस्त्री को था इस बात का डर

जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि शुरू में उन्हें डर था कि शो मेकर्स उनका पिछला पैसा रोक लेंगे. उनके पति के हिम्मत देने पर उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया. जेनिफर का कहना था कि शो के चक्कर में वह अपनी बेटी को 2 घंटे का समय भी नहीं दे पाती थी. जेनिफर के इस खुलासे से हर कोई हैरान है.

Tags: Tarak mehta ka ooltah chashma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे