कानपुर: उत्तर प्रदेश में दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के नतीजे शनिवार को आने हैं. यूपी में पहले चरण में 37 जिलों में 52 फीसदी मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण के 38 जिलों में 53 फीसदी लोगों ने वोट डाला था. प्रदेश भर में आज 17 मेयर और 1420 पार्षदों के लिए चुनावी नतीजे आएंगे. कुल 4 करोड़ 32 लाख 38 हजार 891 लोगों ने निकाय चुनाव में मताधिकार का प्रयोग किया है. अभी पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. कानपुर में शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बढ़त मिली है.
भाजपा की तरफ से प्रमिला पांडेय, समाजवादी पार्टी की तरफ से वंदना बाजपेयी, बसपा की ओर से अर्चना निषाद और कांग्रेस के आशनी अवस्थी मैदान में हैं.
जबकि पहले कानपुर में प्रदेश की प्रमुख पार्टियों में कांटे की टक्कर मानी जा रही थी. लेकिन कांग्रेस ने फिलहाल प्रमुख पार्टियों को सकते में डाल दिया है. कानपुर में BJP मजबूत स्थिति मानी जा रही थी. अनुमान के अनुसार माना जा रहा था कि कानपुर में बीजेपी की प्रमिला पांडेय एक बार फिर वापसी कर सकती हैं. जबकि सपा दूसरे नंबर का दावेदार माना जा रहा था.
ये भी पढ़ें- Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे
आपके शहर से (कानपुर)

CBSE 12th Result 2023 : आरुषि सेठ बनी 12वीं की टॉपर, दादी की प्रेरणा से बनना चाहती हैं आईएएस

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल

पैसा…पैसा… इनकम टैक्स को मिला इतना रुपया, गिनने में लग गए 24 घंटे, बिजनेस था कटे-फटे नोट बदलने का

Kanpur Nagar Nigam Chunav 2023 Live: कानपुर में मेयर चुनाव में भाजपा की प्रोमिला पांडे आगे

20 साल से MBBS कर रहा है ये शख्स, न खुद हो पाया पास, न अब तक छोड़ी सीट

Kanpur News: पढ़ाई के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे लाइब्रेरी के चक्कर, फोन पर मिलेगा पठन-पाठन का मैटर

UP Nikay Chunav: प्रदेश में फिसड्डी रहा कानपुर नगर निगम, सिर्फ इतने प्रतिशत मतदान

सिर पर सवार हुआ ऐसा खून कि पत्नी की नाक काटी, बेटी का गला घोंटा, फिर खुद भी दे दी जान

Kanpur Crime News : लूट का विरोध करने पर ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों का नहीं मिल सुराग, जांच जारी

Viral Video: जमीन से उड़ी कार अटकी बाइक पर! देखें पापा की परी का कारनामा
निकाय चुनाव के बाद कानपुर की गल्ला मंडी में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई थी, जिन्हें अब खोला गया है. सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद रुझान आने लगे हैं. कानपुर में मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा में ना कोई चूक हो, इसको लेकर पीएसी पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akhilesh yadav, CM Yogi Aditya Nath, Kanpur news, UP Nagar Nikay Chunav
FIRST PUBLISHED : May 13, 2023, 09:56 IST








