Explained Karnataka election results how votes are counted in Indian Elections

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चुनाव में मतदान से मतगणना तक ईवीएम को विशेष सुरक्षा और निगरानी में रखा जाता है.
हर प्रक्रिया में खास सुरक्षा के बीच सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगारनी रखी जाती है.
मतगणना के दौरान ऐसी सुरक्षा में उम्मीदवार या उनके एजेंट भी गिनती की पुष्टि करते हैं.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दोपहर बाद तक नतीजों की स्थिति भी स्पष्ट होने लगेगी और तय हो जाएगा कि कर्नाटक में किस पार्टी की सरकार बनेगी. इस बार भी पिछले कुछ सालों की तरह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की गिनती होगी. जो खास तरह के सुरक्षा माहौल में रखी जाती हैं और उनकी वोटिंग की कार्रवाही भी सीसीटीवी की निगरानी में होती है जिससे किसी तरह की गड़बड़ी करने के प्रयासों को अंजाम ना दिया जा सके. लेकिन वोटों की गिनती को भी एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है और कर्नाटक चुनाव नतीजों में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

वोटिंग के समय सुरक्षा
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में यह सुनिश्चित किया जाता है कि वोटिंग के दौरान उसमें गड़बड़ी की संभावना ना हो. खुद मशीन में एक मजबूत सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंस्टॉल होता है जिसकी समय समय पर जांच होती रहती है और उसे अपडेट भी किया जाता है. इसमें  कंट्रोल और बैलेट नाम की दो यूनिट होती हैं. बैलेट यूनिट में मतदाता अपना मत दर्ज  करता है और उसके बाद तुरंत ही कंट्रोल यूनिट खुद चुनाव अधिकारी दबाता है जिससे वोट डल चुका है यह सुनिश्चित होता है और  उस विशेष मतदाता का मत लॉक हो जाता है. और तभी वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपीएटी पर्ची भी निकलती है.

वोटिंग के बाद और गणना के बीच के समय
वोटिंग खत्म होने के बाद मशीन का सॉफ्टवेयर को उसी समय लॉक कर दिया जाता है जिसका समय भी दर्ज हो जाता है. जिससे बाद मशीन में हुई छेड़छाड़ का भी पता चल सकता है. वोटिंग खत्म होने के बाद ईवीएम और वीवीटीएपी को स्टॉन्ग रूम में बेहद कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है. स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा 24 सीआरपीएफ के जवान करते हैं और इसकी 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी होती है. स्ट्रॉन्ग रूम की एक चाबी रूम इंचार्ज और दूसीर चापी एडीएम या उससे ऊपर के अधिकारी के पास होती है.

गिनती से पहले
काउंटिंग सेंट में हर टेबल पर एक टेबल रिटर्निंग ऑफिसर होता है और उसके साथ ही एक ऑब्जर्वर की भी नियुक्ति होती है. सेंटर में उम्मीदवार या उनके एक एजेंट को भी रहने की इजाजत होती है. वोटिंग में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होती है उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होती है जिसका समय करीब सुबह 8.30 का होता है. ईवीएम की गिनती अलग-अलग राउंड में होती है.

क्या होता हर राउंड में
अमूमन एक राउंड में यानि एक बार में 14 टेबल पर ही गिनती होती है. इस तरह से एक राउंड में 14 ईवीएम मशीन के वोट गिने जाते हैं जिसकी संख्या अलग से दर्ज कर उम्मीदवार या उनके एजेंट के फॉर्म 17-सी पर हस्ताक्षर के साथ ही दर्ज कर प्रमुख रिटर्निंग ऑफिसर की दी जाती है. इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर उस राउंड की गिनती को ब्लैक बोर्ड पर दर्ज करता है और केंद्र के बाहर लाउडस्पीकर पर उसका ऐलान होता है. इसी तरह से सभी नतीजों को जोड़ना जारी रहता है.

Tags: Democracy, India, Karnataka, Politics, Research

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे