Ayodhya Nagar Nigam Chunav 2023 Result LIVE: बीजेपी को सपा से मिल रही कड़ी टक्कर, कौन मारेगा बाजी? नतीजे आज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अयोध्या नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से
बीजेपी प्रत्याशी और सपा उम्मीदवार के बीच है सीधी टक्कर

अयोध्या. अयोध्या नगर निगम चुनाव 2023 में बीजेपी को बढ़त देखने को मिल रही है. यहां बीजेपी के उम्मीदवार गिरीशपति त्रिपाठी की जीत संभव है, हालांकि समाजवादी पार्टी भी मजबूती से मैदान में है. अयोध्या में दूसरे चरण के तहत मतदान हुआ था. शनिवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी. मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है. एक नगर निगम, एक नगर पालिका व 6 नगर पंचायतों के लिए आज  मतगणना  होगी और दोपहर तक रुझान व परिणाम आने की सम्भावना है.

अयोध्या नगर निगम का मतदान ईवीएम से होने कारण परिणाम जल्दी आएगा. नगर पालिका नगर पंचायतों के परिणाम देरी से आएंगे, क्योंकि यहां मतदान बैलेट पेपर से हुआ है. अयोध्या नगर निगम व गोसाईगंज नगर पंचायत की मतगणना राजकीय इंटर कॉलेज में होगी. मां कामाख्या धाम नगर पंचायत व रुदौली नगर पालिका की मतगणना हिंदू इंटर कॉलेज में होगी. बाकी सभी नगर पंचायत की मतगणना संबंधित तहसील के सेंटरों में होंगी.

सभी नगर निकायों की मतगणना 134 टेबल पर होगी. अयोध्या नगर निगम महापौर व पार्षद पद के प्रत्याशियों की मतगणना 40 टेबल पर होगी (60 वार्ड), रुदौली के अध्यक्ष व सभासद की प्रत्याशियों की 28 टेबल पर मतगणना होगी (25 वार्ड). नगर पंचायत गोसाईगंज के अध्यक्ष व सभासद की 8 टेबल पर मतगणना होगी (12 वार्ड), बीकापुर अध्यक्ष व सभासद की 8 टेबल पर मतगणना होगी (11 वार्ड), नगर पंचायत खिरौनी सूचितागंज के अध्यक्ष व सभासद की 10 टेबल पर मतगणना होगी (15 वार्ड), नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष व सभासद की 10 टेबल पर मतगणना होगी (13 वार्ड). भरतकुंड भदरसा के अध्यक्ष व सभासद की 16 टेबल पर मतगणना होगी. 18 नगर पंचायत मा कामाख्या अध्यक्ष व सभासद की 14 टेबल पर मतगणना होगी.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Ayodhya News, UP Nagar Nikay Chunav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे