शनिदेव की पूजा करने के 5 नियम, भूलकर भी शनिवार को ना करें ये गलती, ऐसे पाएं न्याय के देवता की कृपा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शनिवार के व्रत में आप फलाहार का सेवन कर सकते हैं.
व्रती को अगले दिन शनिदेव की पूजा के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए.

Shanidev ki Puja vidhi : सप्ताह के सातों दिन सनातन धर्म के किसी ने किसी देवी-देवता को समर्पित किए गए हैं. उन्हीं में से एक शनिवार का दिन कर्म और न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित किया गया. धार्मिक ग्रंथों में शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए निर्मल मन से पूजा करने के बारे में विस्तार से बताया गया है. कहते हैं जो व्यक्ति सच्चे मन से शनिदेव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करता है उसे अपने जीवन में कई शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं. आज के इस आर्टिकल में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा बता रहे हैं किन नियमों से शनिदेव की पूजा करना चाहिए.

इस विधि से करें शनिदेव की पूजा

यदि आप शनिवार का व्रत करते हैं या फिर शनिवार का व्रत करना चाहते हैं तो उसके 1 दिन पहले से मांस मदिरा यहां तक कि तामसिक भोजन का सेवन छोड़ दें.

यह भी पढ़ें – शाम के समय मुख्य द्वार पर जलाएं दीपक, गेट के किस तरफ रखना होगा शुभ, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत्त हो जाएं और स्वच्छ वस्त्र धारण करके शनिदेव के समक्ष पूजा और व्रत का संकल्प लें. उसके बाद पीपल के पेड़ में जल अर्पित कर मन ही मन शनिदेव का ध्यान करते हुए सात परिक्रमा लगाएं. इस दौरान पीपल के पेड़ में कच्चा सूट लपेटना शुभ माना गया है.

जो व्यक्ति शनिवार का व्रत रखता है उसे मन, वचन और कर्म से पवित्र होना बेहद जरूरी है. इस दिन शनि देव की कथा सुनने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. शनिवार के दिन शाम के समय शनि देव की आरती करना बेहद जरूरी है.

यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस दिन शनि देव की लोहे से निर्मित प्रतिमा की पूजा जरूर करें. शनिवार के दिन काला तिल, सरसों का तेल, काला वस्त्र आदि शनिदेव को जरूर अर्पित करें. ये सभी शनिदेव की प्रिय वस्तुएं मानी जाती है. शनिवार के दिन कंबल का दान करना बेहद लाभकारी होता है.

जो व्यक्ति शनिवार के दिन शनि के मंत्र और स्तोत्र का जाप करता है उसे शनि की पीड़ा से मुक्ति मिलती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन स्नान के पानी में एक चुटकी लाल चंदन डालकर स्नान करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है.

यह भी पढ़ें – काल सर्प से भी ज्यादा खतरनाक है चांडाल दोष, कैसे पहचानें इसके लक्षण, निवारण के 5 सरल उपाय

शनिवार के व्रत में आप फलाहार का सेवन कर सकते हैं. जो व्यक्ति शनिवार के दिन व्रत रखता है उसे अगले दिन शनिदेव की पूजा के बाद ही व्रत का पारण करना चाहिए. बिना पारण के शनिवार का व्रत फलीभूत नहीं होता.

Tags: Dharma Aastha, Religion, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे