MI vs GT: ‘चौके’ के बाद बरसाए पूरे 10 छक्के, रोहित की भी बढ़ा दी थी धड़कनें, 8 नंबर पर आकर रचा इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रन से हराया
गुजरात के एक खिलाड़ी ने मुश्किल वक्त में खेली तूफानी पारी

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 57वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया ये मुकाबला मुंबई ने 27 रन से जीता. मैच में रोहित शर्मा की मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे. जवाब में हार्दिक पंड्या की गुजरात टाइटंस ने एक समय 13.2 ओवर में 103 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, इसके बाद लेग स्पिनर राशिद खान ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि लगा कि हारी बाजी पलट जाएगी. पर ऐसा नहीं हो पाया. मुंबई ने आखिर में मैच 27 रन से जीता. लेकिन, सबका दिल राशिद ले उड़े.

राशिद खान ने 219 रन के टारगेट का पीछा करते हुए महज 32 गेंद में 79 रन ठोके. वो तो दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला, वर्ना मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था. नंबर-8 पर बैटिंग के लिए उतरे राशिद ने वानखेड़े स्टेडियम में चौके-छक्कों की ऐसी बरसात कि हर कोई दंग रह गया. राशिद ने अपनी पारी में एक-दो नहीं, पूरे 10 छक्के उड़ाए. उनके 79 रन आईपीएल में नंबर 8 या उससे नीचे बैटिंग के लिए उतरे बल्लेबाजों में सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले पैट कमिंस ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में ही नाबाद 66 रन ठोके थे.

राशिद ने 10 छक्के मारे
राशिद खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10 छक्के मारे. वो किसी एक आईपीएल पारी में गुजरात के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटर बने. इससे पहले, शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल 2023 में ही एक मैच में 7 छक्के उड़ाए थे. इतना ही नहीं, राशिद ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो रन चेज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बैटर्स में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. रराशिद से पहले दो बल्लेबाजों एडम गिलक्रिस्ट, कायरान पोलार्ड ने भी रन चेज में 10-10 छक्के लगाए थे. सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड सनथ जयसूर्या के नाम है. उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2008 में 11 छक्के उड़ाए थे.

राशिद ने एक पारी से कई रिकॉर्ड बनाए
राशिद खान ने नाबाद 79 रन की पारी के दौरान अल्जारी जोसेफ के साथ 9वें विकेट के लिए नाबाद 88 रन की पार्टनरशिप की. ये मेंस टी20 क्रिकेट में 9वें विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इससे पहले, बेल्जियम के साबिर और सकलैन अली ने ऑस्ट्रिया के खिलाफ 2021 में 9वें विकेट के लिए 132 रन जोड़े थे.

सूर्यकुमार यादव ने 11 चौकों और 6 छक्कों के साथ जड़ा ताबड़तोड़ शतक, सचिन-रोहित के साथ खास लिस्ट में हुए शामिल

राशिद ने मैच में सिर्फ नाबाद 79 रन ही नहीं ठोके, बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया था और 4 विकेट झटके थे. किसी आईपीएल मैच में 4 या उससे अधिक विकेट लेने के बाद राशिद के 79 रन से अधिक रन बनाने का कारनामा सिर्फ एक बार हुआ है और ऐसा युवराज सिंह ने किया है. उन्होंने 2014 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ किया था. तब युवी ने 4 विकेट लेने के साथ ही 83 रन बनाए थे.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Mumbai indians, Rashid khan, Suryakumar Yadav

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे