45 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद जिंदगी की जंग हारा सुधीर, दारोगा की गोली का हुआ था शिकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रिपोर्ट- राजीव रंजन विमल

जहानाबाद. 45 दिन पहले बिहार पुलिस का एक खौफनाक चेहरा दिखा था जब एक मनबढ़ू दारोगा ने वर्दी की हनक दिखाते हुए निर्दोष युवक को अपनी पिस्टल से गोली मार दी थी. इस घटना के बाद खूब हंगामा मचा और गोली मारने वाले दारोगा पर भी कार्रवाई हुई लेकिन 45 दिनों तक मौत से लड़ने के बाद सुधीर जिंदगी की जंग हार गया. घटना जहानाबाद जिला की है.

जिले के ओकरी थाना की पुलिस के द्वारा पिछले 28 मार्च को वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनने के जुर्म में एक युवक सुधीर कुमार जिसकी उम्र लगभग 20 वर्ष थी (मैयमा कोरथु गांव निवासी) को गोली मार दी गई थी, जिसके बाद घायल युवक का नालंदा जिले के हिलसा में इलाज चला उसके बाद पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. घायल युवक की 45 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.  मृतक युवक सुधीर परिवार में इकलौता संतान था. गौरतलब है कि ओकरी थाना की पुलिस पिछले 28 मार्च को ओकरी थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव के समीप वाहन चेकिंग कर रही थी. उसी दौरान यह युवक मोटरसाइकिल से बंधुगंज बाजार जा रहा था. हेलमेट नहीं रहने के कारण युवक वाहन चेकिंग देखकर घबरा गया और वहां से भागने लगा. उसी दौरान ओकरी थाना में पदस्थापित दरोगा मुमताज आलम ने पीछे से युवक को गोली मार दी. गोली लगने के बाद भी युवक मोटरसाइकिल से आगे चलते गया पर कुछ दूर आगे जाने के बाद वह सड़क किनारे गिर गया.

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज कराया गया और उसके बाद उसके परिजनों को सूचना देने के बाद परिजन उसे हिलसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था. इस बीच गुरुवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. हालांकि इस घटना के बाद जहानाबाद एसपी दीपक रंजन ने तत्कालीन ओकरी थानाध्यक्ष चंद्रहास सिंह, आरोपी दरोगा मुमताज आलम समेत कुल 5 लोगों को निलंबित कर दिया था एवं गोली चलाने वाले दरोगा मुमताज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जो कि अभी तक जेल में ही है. युवक की मौत की खबर के बाद परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है और परिवार में हाहाकार मच गया है.

Tags: Bihar News, Crime News, Jehanabad news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे