RR vs KKR: जोस बटलर ने दी यशस्वी के लिए बड़ी कुर्बानी, फिर मिली सजा, हुआ दोहरा नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ नाबाद 98 रन की पारी खेली
जोस बटलर मैच में यशस्वी को बचाने के चक्कर में रन आउट हो गए थे

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पर 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस एक जीत से राजस्थान पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया.  इस मैच में जोस बटलर को दोहरा नुकसान हुआ. बटलर ने यशस्वी जायसवाल को रन आउट से बचाने के लिए अपनी कुर्बानी दे दी और वो बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद बटलर को सजा भी भुगतनी पड़ गई. उन पर मैच फीस का 10 फीसदी का जुर्माना लगा.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल अगर आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी ठोक पाए तो उसमें जोस बटलर का बड़ा हाथ है. अगर वो यशस्वी को आउट होने से बचाने के लिए अपनी कुर्बानी नहीं देते तो यशस्वी 13 गेंद में पचासा ठोकने का इतिहास नहीं रच पाते. दरअसल, राजस्थान की पारी का दूसरा ओवर हर्षित राणा ने डाला. उन्होंने ओवर की चौथी गेंद शॉर्ट ऑफ लेंथ फेंकी. बटलर ने इस पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की. लेकिन, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेने के बाद पैड से टकराने के बाद पॉइंट पर तैनात फील्डर के पास गई.

बटलर के कॉल पर यशस्वी ने एक रन के लिए दौड़ लगा दी. लेकिन, बटलर गेंद को देखते ही रहे. तबतक यशस्वी आधी क्रीज पर आ गए थे. इसके बाद बटलर को एहसास हुआ कि यशस्वी रन आउट हो सकते हैं तो उन्होंने नॉन स्ट्राइकर छोर की तरफ दौड़ लगा दी. लेकिन, आंद्रे रसेल का सटीक थ्रो सीधे स्टम्प पर जा लगा और बटलर रन आउट हो गए. वो 3 गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट हुए.

बटलर ने यशस्वी के लिए दी कुर्बानी
पिछले मैच में 95 रन की तूफानी पारी खेलने वाले बटलर इस मैच में खाता तक नहीं खोल पाए. जिस वक्त बटलर रन आउट हुए, तब यशस्वी 7 गेंद में 27 रन बना चुके थे. अगर बटलर अपने विकेट की कुर्बानी नहीं देते तो यशस्वी रन आउट हो जाते और उनके नाम की इतनी चर्चा नहीं हो रही होती. यशस्वी ने भी बटलर की कुर्बानी को बर्बाद नहीं होने दिया और पहले ओवर में 26 रन ठोकने के बाद उनका बल्ला राजस्थान को जीत दिलाने के बाद ही खामोश हुआ. उन्होंने 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन ठोके.

टीम इंडिया को मिला सहवाग जैसा खूंखार बैटर, दोहरा शतक ठोकने वालों की उड़ी नींद, अब तो समझो वर्ल्ड कप पक्का!

बटलर की 10 फीसदी मैच फीस कटी
रन आउट के बाद नाखुशी जताने के लिए बटलर पर मैच फीस का 10 फीसदी का जुर्माना लगाया. आईपीएल की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि बटलर को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के लेवल 1 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. लेवल-1 के उल्लंघन पर मैच रैफरी का फैसला अंतिम होता है. बटलर ने अपना अपराध मान लिया.

13 गेंद में फिफ्टी…पहले ओवर में 26 रन, यशस्वी ने लगाए रिकॉर्ड के ढेर, बस युवराज आगे, कोहली की हुई बराबरी

राजस्थान रॉय़ल्स का अगला मुकाबला इस रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जयपुर में होगा.

Tags: IPL 2023, Jos Buttler, RR vs KKR, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे