MBBS: उत्तर प्रदेश में एक अजब-गजब मामला देखने को मिला है, जहां एक शख्स 20 साल से एमबीबीएस कोर्स कर रहा है. वह न तो अब तक MBBS पास कर पाया है और न ही अपनी सीट छोड़ी है. जिस वजह 1 सीट सालों से फंसी हुई है. अब कॉलेज ने चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक के पास यह मामला भेजा है. यह घटना है यूपी के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज की.
हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार शाहजहांपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने इस कॉलेज में वर्ष 2003 में MBBS कोर्स में प्रवेश लिया था. लेकिन कुछ ही समय बाद बिना सूचना के कॉलेज से चले गए. इसके बाद 2007 में वापस आए और 2009 तक पढ़ाई की. इसके बाद वह वापस ग़ायब हो गए और 5 साल बाद 2014 में लौटे. कागजी कार्रवाई कर उन्हें तीसरे सत्र में पढ़ने का मौका दिया गया.
फिर हो गए लापता
इंटर्नल परीक्षाएं देकर वह फिर लापता हो गए. जिसके बाद 2017 में आकर उन्होंने तीसरे टर्म की परीक्षा दी. 2018 में उन्होंने चौथे वर्ष के 2 टर्म के एग्ज़ाम दिए. लेकिन यूनिवर्सटी ने 10 वर्ष पूरे होने पर उन्हें एग्जाम देने से रोक दिया. इसके बाद मामला DGME के पास भेजा गया. जिस पर फिलहाल निर्णय का इंतजार है.
आपके शहर से (कानपुर)

Kanpur News: पढ़ाई के लिए अब नहीं लगाने पड़ेंगे लाइब्रेरी के चक्कर, फोन पर मिलेगा पठन-पाठन का मैटर

UP Nikay Chunav : क्या है नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायत में अंतर

पैसा…पैसा… इनकम टैक्स को मिला इतना रुपया, गिनने में लग गए 24 घंटे, बिजनेस था कटे-फटे नोट बदलने का

UP Nikay Chunav 2023: कानपुर में 22 लाख मतदाता करेंगे वोट की चोट, आज से 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन

Viral Video: जमीन से उड़ी कार अटकी बाइक पर! देखें पापा की परी का कारनामा

UP Nikay Chunav: प्रदेश में फिसड्डी रहा कानपुर नगर निगम, सिर्फ इतने प्रतिशत मतदान

शाइस्ता परवीन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव? माफिया कहने पर कहा- यह पुलिस की नहीं बीजेपी की भाषा

सिर पर सवार हुआ ऐसा खून कि पत्नी की नाक काटी, बेटी का गला घोंटा, फिर खुद भी दे दी जान

Kanpur Crime News : लूट का विरोध करने पर ने व्यापारी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों का नहीं मिल सुराग, जांच जारी

UP Nagar Nigam Chunav Exit Poll: एग्जिट पोल में 10 सीटों पर बीजेपी की जीत, 5 पर कांटे की टक्कर, जानें SP-BSP का हाल
क्या है एनएमसी का नियम
बता दें कि एएमसी, यानी कि नेशनल मेडिकल कमीशन के नए नियमों के अनुसार अब 9 साल के अंदर एमबीबीएस कोर्स पूरा करना ज़रूरी हो गया है. साथ ही प्रोफ़ेशनल परीक्षा 2 बार में पास न कर पाने पर भी बर्खास्त कर दिया जाता है.
ये भी पढ़ें-
IIT Madras: JEE Main के बिना भी IIT में पढ़ने का सपना होगा साकार, बस पास करनी होगी ये परीक्षा, जानें डिटेल
IAS Officer: इन खूबियों के बिना नहीं बन पाएंगे IAS, सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी रहेंगे परेशान
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education, MBBS, MBBS student
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 16:20 IST








