Jaisalmer News: महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन करवाने की होड़, सीटें हुई फुल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 प्रतापा राम/ जैसलमेर. ‌कभी सरकारी स्कूलों में पूरी सीटों पर प्रवेश नहीं होते थे. वहीं अब महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में एडमिशन करवाने की होड़ मची है. जिले की 33 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है. महात्मा गांधी इगानप स्कूल जैसलमेर में 102 सीटों के लिए 400 आवेदन प्राप्त हुए. ऐसे में समझा जा सकता है कि इंग्लिश मीडियम में बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए अभिभावकों को मशक्कत करनी पड़ रही है.एक वक्त था जब अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाना चाहते थे.अगर कोई सरकारी स्कूल में प्रवेश लेता भी था तो उसे मजबूरी बताया जाता था. लेकिन वक्त के साथ साथ शिक्षा की पद्धति में भी बदलाव आया है.

सरकार द्वारा हाल ही में जैसलमेर में 15 स्कूलों को कन्वर्ट कर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम बना दिया गया है. इन स्कूलों में प्रवेश के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन स्कूलों में प्रवेश के लिए लंबी फेहरिस्त है. कभी सरकारी स्कूलाें अधिकांश कक्षाएं खाली ही रहती थी. लेकिन अब सरकार द्वारा स्कूलों को इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट करने के बाद इन स्कूलों में प्रवेश की होड़ मच गई है.

गौरतलब है कि सरकार द्वारा पिछले सत्र तक जैसलमेर में 18 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई संचालित हो रही थी. इसके बाद बजट घोषणा के बाद जैसलमेर में 15 और स्कूलों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में कन्वर्ट कर दिया गया है. जिसके चलते अब जैसलमेर में 33 स्कूलों में इस सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. सरकार द्वारा इस साल 15 स्कूलों को महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम में बदला गया है. जिसमें 11 स्कूल पहले से संचालित हो रहे थे. इसके अलावा 4 मर्ज स्कूलों को फिर से डी-मर्ज करते हुए वहां इंग्लिश मीडियम चलाने के निर्देश दिए है. जिसके बाद अब जिले में 33 इंग्लिश मीडियम स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है.

सरकार द्वारा प्रवेश प्रक्रिया के लिए टाइमलाइन निर्धारित करते हुए गत 3 मई को विज्ञप्ति जारी करनी थी. सरकार द्वारा जारी टाइमफ्रेम के अनुसार 3 मई को विज्ञप्ति जारी होने के बाद 4 से 9 मई तक प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदन लेने थे. मंगलवार तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. ऐसे में अब 12 मई तक प्राप्त आवेदनों की सूची चस्पा करने के बाद 12 मई को लॉटरी निकालने की प्रक्रिया की जाएगी. इसके बाद चयनित विद्यार्थियों की सूची नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ ही 15 मई से प्रवेश शुरू और 1 जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 15:27 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे