कहां है दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्‍थल, कहलाता है धरती का आखिरी छोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Most Dangerous Tourist Destination: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही लोग कहीं घूमने का प्‍लान बनाना शुरू कर देते हैं. एक महाद्वीप ऐसा भी है, जहां जाना तो हर कोई चाहता है, लेकिन पहुंच कोई कोई ही पाता है. हम बात कर रहे हैं अंटार्कटिका महाद्वीप की. ये धरती पर मौजूद सभी सात महाद्वीपों में सबसे ठंडा है. इसका 98 फीसदी हिस्‍सा 12 महीने बर्फ की मोटी चादर से ढका रहता है. ज्‍यादातर लोग इस जगह के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा चाहमे हैं. लेकिन, अगर आप टूर पर अंटार्कटिका जाना चाहते हैं तो ये आसान नहीं है.

अंटार्कटिका महा्द्वीप को दुनिया का सबसे खतरनाक पर्यटन स्‍थल कहा जाता है. दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद इस महाद्वीप में तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं. अंटार्कटिका पर करीब 2 किमी मोटी बर्फ की चादर फैली हुई है. बता दें कि अंटार्कटिका को दुनिया का आखिरी छोर भी कहा जाता है. ब्‍लड को भी जमा देने वाली ठंड के बावजूद इस महाद्वीप पर घूमने लायक कई पर्यटन स्‍थल हैं. बता दें कि अंटार्कटिका महाद्वीप दुनिया में अकेली जगह है, जहां छह महीने दिन और छह महीने रात रहती है. यहां सर्दी और गर्मी के केवल दो मौसम ही होते हैं.

ये भी पढें – क्या रानी क्लियोपैट्रा अश्‍वेत थी या श्‍वेत, क्यों हो रहा रंग को लेकर विवाद?

6 महीने अंधेरा और 6 माह रहता है उजाला
अंटार्कटिका महाद्वीप पर गर्मियों में लगातार छह महीने तक उजाला रहता है् वहीं, सर्दियों में छह महीने तक अंधेरा रहता है. अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी का नाम विंसन पर्वत माला है. करीब 4,892 मीटर ऊंची इस चोटी को विंसन मैसिफ भी कहते हैं. बता दें कि कि पद्मश्री डॉ. अरुणिमा सिन्हा इस पर्वत की चोटी पर भारतीय ध्वज फहरा चुकी हैं. यह चोटी पर्वतारोहियों को काफी आकर्षित करती है.

most dangerous tourist Place, Most most dangerous tourist Place of world, end of the earth, antarctica how to book tour to antarctica, Tour and Tourism, Tourist Place, Summers, Snowfall, extreme weather, Glaciers, Hills, Antarctica Ice melting, Global Warming

अंटार्कटिका में ड्रेक पैसेज, फॉकलैंड आइलैंड, दक्षिण जॉर्जिया जैसी कई देखने लायक जगहें हैं.

अंटार्कटिका में कौन सी जगहें घूमने लायक
दक्षिणी ध्रुव पर स्थित अंटार्कटिका महाद्वीप के उत्तरी भाग में अंटार्कटिका प्रायद्वीप है. ये प्रायद्वीप पर्यटन के लिहाज से सबसे अच्छी जगहों में से एक है. इस जगह को ‘हाउस ऑफ आइस फॉरेस्‍ट्स’ भी कहा जाता है. यहां की पर्वत चोटियां और विशाल ग्लेशियर लोगों का मन मोह लेते हैं. आपको यहां बड़ी संख्या में पेंगुइन देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा अंटार्कटिका में पर्यटन के लिहाजा से दक्षिण शेटलैंड द्वीप को भी काफी शानदार माना जाता है. पूरी तरह से बर्फ से ढका यह द्वीप अंटार्कटिक प्रायद्वीप से 160 किमी उत्तर में है.

ये भी पढ़ें – DRDO के कौन से वैज्ञानिक हैं, जिन्हें एटीएस ने पाकिस्‍तान को गोपनीय सूचनाएं देने के लिए पकड़ा?

किस मौसम में जाएं अंटार्कटिक महाद्वीप
साउथ शेटलेंड द्वीप में मौजूद अनुसंधान केंद्रों में शोध करने के लिए अलग-अलग देशों से शोधकर्ता आते हैं. इसके अलावा अंटार्कटिका में ड्रेक पैसेज, फॉकलैंड आइलैंड, दक्षिण जॉर्जिया जैसी कई देखने लायक जगहें हैं. यहां की यात्रा करना साहसिक कार्य माना जाता है है. यहां घूमने जाना हर किसी के लिए संभव नहीं है. ऐसे में यहां बहुत कम ही लोग घूमने के लिए पहुंच पाते हैं. गर्मी का मौसम अंटार्कटिका महाद्वीप की यात्रा के लिए सबसे अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें – किस चीज से बनते हैं कैप्‍सूल के कवर, शरीर में जाकर प्‍लास्टिक जैसे दिखने वाले कवर का होता क्या है?

तेजी से पिघल रही अंटार्कटिका की बर्फ
वैज्ञानिकों की इस महाद्वीप पर हमेशा नजर बनी रहती है. नेशनल स्‍नो एंड आइस डेटा सेंटर के मुताबिक, फरवरी 2023 में अंटार्कटिका की 19.1 लाख वर्ग किमी बर्फ ​पिघल गई. वहीं, फरवरी 2022 में 19.2 लाख वर्ग किमी बर्फ पिघली थी. वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंटार्कटिका की बर्फ अब तेजी से पिघल रही है. साल 1979 से सैटेलाइट के जरिये अंटार्कटिका की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. पिछले कुछ साल में गर्मियों का मौसम तेजी से बढ़ने के कारण यहां बहुत ज्‍यादा बर्फ पिघलती हुई नजर आ रही है.

most dangerous tourist Place, Most most dangerous tourist Place of world, end of the earth, antarctica how to book tour to antarctica, Tour and Tourism, Tourist Place, Summers, Snowfall, extreme weather, Glaciers, Hills, Antarctica Ice melting, Global Warming

वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंटार्कटिका की बर्फ अब काफी तेजी से पिघल रही है.

क्‍यों तेजी से पिघल रही अंटार्कटिका की बर्फ
डाटा सेंटर के वैज्ञानिकों के मुताबिक, सिर्फ जलवायु में हो रहे बड़े बदलाव अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने का कारण नहीं है. उनके अनुसार ग्लोबल वार्मिंग भी इसकी बड़ी वजह हो सकती है. वैज्ञानिक चिंतित हैं कि बढ़ती गर्मी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. इसकी वजह से समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है. इससे समुद्र का खारापन भी कम होगा. गर्म हवाओं की वजह से बर्फ तेजी से पिघल रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल गर्म हवाओं का तापमान 1.5 डिग्री ज्यादा रहा है. अंटार्कटिका 4 करोड़ सालों से बर्फ की चादर से ढका हुआ है.

Tags: Antarctica, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे