Assistant Mine Surveyor course started at IIT ISM Dhanbad – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 मो.इकराम/धनबाद. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई 4.0) के तहत आईआईटी आईएसएम धनबाद में असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के लिए तीन महीने का कौशल विकास कार्यक्रम (स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम) की शुरुआत हुई है. पहले बैच में 90 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी. संस्थान की ओर से 300 बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसमें 70 प्रतिशत प्रैक्टिकल और 30 प्रतिशत थ्योरी होगी.इस कोर्स में ओपन माइंस और अंडर ग्राउंड माइंस दोनों ही क्षेत्र में प्रशिक्षणर्थियों को खदान सर्वेक्षण के क्षेत्र में प्रशिक्षण मिलेगा. आईआईटी आईएस केप्रो. डॉ. सुनिल कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण से माइन सर्वेइंग में क्या-क्या काम होता है उसे जुड़ी जानकारी प्रशिक्षणर्थियों को प्राप्त होगी.इसके लिए स्किल इंडिया के पोर्टल पर छात्र अपना रजिस्ट्रेशन भी करा रहे हैं और 30 जून तक सेकेंड बैच फाइनल करा लेना है.

ज्यादा कैंडिडेट होने पर होगा टेस्ट
अभियंर्थियों की संख्या अधिक होने पर उनके बीच एक टेस्ट लिया जाएगा और टेस्ट निकालने वाले अभ्यर्थीयो को इस प्रशिक्षण प्रोग्राम में भाग लेने का अवसर मिलेगा.उन्होंने बताया असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स करना एक छात्र के लिए कई माइनो में महत्वपूर्ण है.इससे युवाओं की रोजगार क्षमता में बढ़ोतरी होगी. श्रमिकों की दक्षता बढ़ने के साथ ही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी.

बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म
कौशल विकास के बाद वे बेहतर कार्य कर सकते हैं. छात्रों का कहना है कि संस्थान ने बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म तैयार किया है. इस कोर्स के करने से माइंस में दुर्घटनाओं से बचाव करते हुए कार्य करने की दक्षता हासिल होगी. माइंस के चारों ओर की वस्तु स्थिति की पता चलेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 14:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे