‘मैं सुबह 3 से 5 बजे तक रोया.. मैं गंजा हो गया था’ KKR के स्टार ने स्ट्रगल के दिनों का किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

केकेआर के खिलाड़ी ने स्ट्रगल के दिनों का किया खुलासा
सुबह 3 से 5 बजे तक रोया करता था यह युवा खिलाड़ी

नई दिल्ली. आईपीएल का 56वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया. जिसमें, राजस्थान ने 9 विकेट से बेहतरीन जीत दर्ज की. केकेआर के गेंदबाज सुयश शर्मा ने इस मैच में अच्छी इकोनॉमी से बॉलिंग की लेकिन एक भी विकेट नहीं ले सके. सुयश के एक इंटरव्यू का वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने आपके स्ट्रगल के दिनों का खुलासा किया है.

इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने ट्वीटर अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है जिसने सुयश ने कहा, ” पिछली साल जब मैंने अंडर 19 के ट्रायल दिए थे तो मेरा सिलेक्शन नहीं हुआ था. मैंने काफी अच्छा परफॉर्म किया था और फिर रात को 12: 30 से 1 बजे के बीच लिस्ट आई थी. मैं सो चुका था. मेरी आंख खुली फिर मैं 3 से 5 बजे तक रोया था.”

मैच के दौरान संजू सैमसन ने यशस्वी से कहा, छक्का मार… फिर जायसवाल ने जो किया, सब हुए हैरान!

उसके बाद उसके बाद मैं घर गया और मैं गंजा हो गया थ. मैं बहुत ज्यादा वो हो गया था कि मेरी क्या गलती है. मैं अच्छा भी कर रहा हूं. फिर भी मेरे साथ ऐसा हो रहा है. उसके बाद मैंने सोच लिया था कि मैं अपनी स्किल को और अच्छा करूंगा कि वह मुझे घर से लेकर जाएंगे. मेरे बाल भी बड़े हो रहे थे और मैचों में भी अच्छा हो रहा था. इसलिए मैंने अपने बाल बड़े रखना शुरू कर दिए.”

यशस्वी जायसवाल ने जड़ी IPL की सबसे तेज फिफ्टी, इससे पहले किन बल्लेबाजों ने किया ऐसा? टॉप 5 पर डालें नजर

सुयश शर्मा ने इस साल आईपीएल में अब तक 9 मैच खेलें हैं. इस दौरान उन्होंने कुल 10 विकेट चटकाए हैं. उनका औसत इस दौरान 35 का रहा है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके थे.

Tags: IPL 2023, KKR, Kolkata Knight Riders

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे