Positive News : विदाई से पहले परीक्षा! फेरे लेने के बाद पेपर देने पहुंची दुल्हन, दूल्हा और बाराती करते रहे इंतजार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सतना. सतना जिले में शादी के बीच भी शिक्षा को महत्व देने वाली एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां एक बारात ने बहू की विदाई का तब तक इंतजार किया जब तक वह परीक्षा देकर वापस नहीं लौट आयी. शादी के सात फेरे खत्म करने के बाद बहु परीक्षा देने गई. तो दूल्हा और बारात ने दुल्हन के वापस आने का इंतजार किया. इसके बाद दुल्हन की विदाई की गई.

सतना जिले के मारुति नगर में गजब नजारा दिखाई दिया. यहां शिवानी पांडे नाम की दुल्हन और झींदा गांव के रहने वाले अभिषेक पयासी की शादी थी. इस दौरान धूमधाम से बरात लगाई गई जिसमें लोग जमकर नाचे. इसके बाद सभी रस्मों रिवाज के साथ दूल्हा-दुल्हन के बीच सात फेरे हुए. शादी की रस्में सुबह तक संपन्न हो गई. जब विदाई का वक्त आया तो वर पक्ष को पता चला कि नवेली बहू की परीक्षा है.

बारातियों ने किया दुल्हन के लौटने का इंतजार
दूल्हा और बारात को जब नई बहू की परीक्षा का पता चला तो उन्होंने बहू को परीक्षा दिलवाने का फैसला लिया. दुल्हन शिवानी पांडे की परीक्षा थी. सुबह विदाई होनी थी.दूल्हा और बारातियों ने दुल्हन के परीक्षा देकर वापस लौटने तक मंडप में उसका इंतजार किया. जब दुल्हन परीक्षा देकर वापस लौटी तब विदाई हुई.

लोग कर रहे जमकर तारीफ
शिक्षा को महत्व देने वाले ससुरालवालों की सब लोग तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने दुल्हन के पढ़ाई के महत्व को समझा. सोशल मीडिया पर भी लोग बारातियों की तारीफ में तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं. शिक्षा को महत्व देने के लिए दूल्हा और उसके पूरे परिवार की तारीफ की जा रही है.

Tags: Ajab ajab news, Madhya pradesh news, Satna news, Shocking news, Unique decision, Unique wedding

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे