भारत में इन दिनों लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है. बेहद गर्मी के बीच लोग आराम के साधन ढूंढ रहे हैं. अमेरिका के फ्लोरिडा में भी इन दिनों बेमौसम गर्मी देखने को मिल रही है. इस गर्मी के कारण यहां सड़कों पर कई मगरमच्छ दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि सिर्फ फ्लोरिडा में ही करीब तेरह लाख मगरमच्छ रहते हैं. ऐसे में जबसे यहां गर्मी बढ़ी है, तबसे पानी से निकलकर ये मगरमच्छ लोगों की कॉलोनी में आ रहे हैं. इसके पीछे एक ख़ास वजह है.
इन मगरमच्छों को पार्टनर की तलाश है. इस वजह से ये टूरिस्ट स्पॉट्स पर दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दें कि सनशाइन स्टेट अपने मगरमच्छों की आबादी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन फ्लोरिडा फिश और वाइल्डलाइफ कंज़र्वेशन कमीशन के मुताबिक़, बीते कुछ समय से इनकी संख्या काफी बढ़ गई है. खासकर इंसानों के इलाके में इनकी घुसपैठ काफी बढ़ गई है.
गर्मी है जिम्मेदार
फील्ड एंड स्ट्रीम के मुताबिक़, इस साल मगरमच्छ कुछ ज्यादा ही स्पॉट किये जा रहे हैं. इसका कारन है यहां पड़ रही गर्मी. जी हां, जैसे- जैसे इलाके में गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे ये मगरमच्छ काफी एक्टिव होने लगते हैं. फील्ड एंड स्ट्रीम ने लोगों से अपील की है कि जैसे ही उन्हें मगरमच्छ नजर आए, तुरंत Statewide Nuisance Alligator Programme को कॉल करें.
बढ़ती गर्मी से हैं परेशान
तीन महीने की समस्या
जानकारी के मुताबिक़, इस एरिया में अप्रैल से जून तक मगरमच्छों को काफी बार देखा जाता है. ये उनका मेटिंग सीजन भी होता है. कई लोगों ने सुझाव दिया कि यहां से मगरमच्छों को रिलोकेट कर देना चाहिए. लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, ऐसा करना इनकी संख्या को और बढ़ा देगा. गर्मी में ये पार्टनर की तलाश करते हैं. ऐसे में अगर इन्हें यहां से हटाया जाएगा, तो ये पार्टनर की तलाश में फिर से यहीं लौटकर आ जाएंगे. हो सकता है पहले से ज्यादा संख्या में. इसलिए जो यहां हैं, उन्हीं पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 13:23 IST








