CBSE Board 12th Result 2023: सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से तुरंत करें चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (CBSE Board Result 2023, CBSE Board 12th Result 2023). सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो चुका है. लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट घोषित हो गया है.

हर साल की तरह इस साल भी सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही डिजिलॉकर पर भी जारी किया गया है (CBSE Board Result 2023). सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के नतीजे डिजिलॉकर ऐप (Digilocker app) और वेबसाइट digilocker.gov.in पर आसानी से चेक कर सकते हैं.

डिजिलॉकर पर रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक करना बहुत आसान है. इसके लिए आप ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
1- डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट चेक करने के लिए अपने स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लें. आप चाहें तो डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर लॉगिन करके भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. डिजिलॉकर पर अपना प्रोफाइल क्रिएट कर लें.
2- डिजिलॉकर के होमपेज पर नजर आ रहे साइनअप लिंक पर क्लिक करें. वहां अपना अकाउंट रजिस्टर कर लें.
3- इसके बाद अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, कैटेगरी, वैलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा.
4- अब डिजिलॉकर पर अपना यूजरनेम सेट करें.
5- इसके बाद सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट 2023 (CBSE Board 12th Result) लिंक पर क्लिक करें.
6- अब रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें.
7- यह करते ही सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.

सीबीएसई बोर्ड की मार्कशीट कैसे मिलेगी?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट स्टूडेंट्स को उनके स्कूल से मिलेगी (CBSE Board Marksheet). हालांकि डिजिलॉकर के जरिए भी उसे डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलेगा. 10वीं के स्टूडेंट्स 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने के लिए इसी मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं? पैटर्न समझकर मिलेंगे पूरे नंबर
सरकारी स्कूल से पढ़ाई, लॉ ग्रेजुएट, UPSC में 35वीं रैंक, रिजल्ट पर नहीं हुआ था यकीन

Tags: 12th results, CBSE 10th Class Result, CBSE board results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे