शी जिनपिंग का करप्शन के खिलाफ जोरदार वार! चीन में केवल 3 महीने में 1 लाख से ज्यादा पार्टी कैडर को सजा: रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

जिनपिंग ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान शुरू किया.
इसके लपेटे में अब तक चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के एक लाख से ज्यादा अधिकारी आ चुके.
चीन ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अब 110,000 से अधिक अधिकारियों को दंडित किया.

बीजिंग. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने पूरे देश में बड़े पैमाने पर एक भ्रष्टाचार विरोधी अभियान (Anti-Corruption Drive) शुरू किया है. जिसके लपेटे में अब तक चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (Communist Party of China-CCP) के एक लाख से ज्यादा अधिकारी आ चुके हैं. इंडो-पैसिफिक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशंस (Indo-Pacific Centre for Strategic Communications-IPCSC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में अब तक 110,000 से अधिक अधिकारियों को दंडित किया है. कम्युनिस्ट पार्टी के जिन अफसरों को करप्शन के मामले में पकड़ा गया है उनमें राज्य स्तर के अधिकारी, उप राज्य स्तर के अधिकारी, सैन्य आयोग के सदस्य, दर्जनों मंत्री स्तर के अधिकारी और सैकड़ों उप मंत्री स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

आईपीसीएससी की रिपोर्ट में दावा किया गया कि 111,000 लोगों पर इस साल की पहली तिमाही में जुर्माना लगाया गया है. जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के प्रांतीय और प्रांतीय स्तर के कैडर, 633 विभाग-स्तरीय कैडर, 669 जिला-स्तरीय कैडर और 1,000 टाउनशिप कैडर शामिल हैं. सजा पाने वालों में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के 15,000 सामान्य कैडर और ग्रामीण इलाकों और बिजनेस आदि कैडर के 76,000 अधिकारी शामिल हैं. ये आंकड़े पार्टी के अनुशासन निरीक्षण के लिए केंद्रीय आयोग के आधिकारिक वीचैट हैंडल और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राज्य पर्यवेक्षी आयोग से जारी की गई मासिक भ्रष्टाचार-विरोधी रिपोर्ट से लिए गए हैं.

चंद्रमा पर 5 साल में मिट्टी का यूज कर घर बनाएगा चीन, 3D प्रिटिंग तकनीक का लेगा सहारा, यह है ड्रैगन का प्लान

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही में अनुशासनात्मक निरीक्षण और पर्यवेक्षण एजेंसियों को 776,000 याचिकाएं और रिपोर्ट हासिल हुईं. जिनमें से 231,000 शिकायतें और आरोप थे. जांच के दायरे में आने वाले प्रमुख अधिकारियों में डू झाओकाई और ली जियाओपेंग शामिल हैं. मार्च की भ्रष्टाचार-रोधी रिपोर्ट के आंकड़ों में कहा गया है कि 7,021 गड़बड़ियों की जांच की गई और उनसे निपटा गया. डेटा में दिखाया गया है कि इनमें 10,285 अधिकारी शामिल हैं.

Tags: China news, World news, World news in hindi, Xi jinping

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे