Kannauj News : जमीन की उवर्रक क्षमता कई गुना बढ़ा देती है यह खाद, फसल में होता है अच्छा मुनाफा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजली शर्मा/कन्नौज. बारिश का मौसम शुरू होने से पहले एक बार फिर खेतों में हरी घास की फसल लहराएगी. कृषि विभाग में बड़ी मात्रा में ढैंचा बीज आ गया है. कृषि विभाग के द्वारा यह बीज किसानों को 50 फीसदी अनुदान के साथ दिया जाएगा.

इस बीज से खरीफ, रबी फसल के सीजन में दलहनी-तिलहनी फसल की बुआई करने से पहले खेतों में ढैंचा युक्त खाद को खेतों मे डालने से खेतों की उर्वरक शक्ति को बढ़ाती है. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन की पूर्ति भी होती है. इसे प्राकृतिक खाद भी कहा जाता है. इसमें रसायन उर्वरक का उपयोग कम मात्रा में करना पड़ता है.

सभी ब्लाकों में पहुंच चुका है बीज
इस बीच को बोने से और इस खाद को खेत में डालने से खाद की उर्वरक शक्ति बढ़ जाती है. जिसके चलते फसल अच्छी होती है, ऐसे में यह बीज और यह खाद दोनों ही किसानों के लिए बहुत जरूरी हो जाती है. किसान कम लागत में अपने खेतों में अच्छी पैदावार कर सकता है. जिले के सभी ब्लॉकों पर यह ढैंचा बीज भेज दिया गया है. छिबरामऊ और एक हसेरन के प्रत्येक गोदाम में 14. 40 क्विंटल ढैंचा बीच मिला है, तिर्वा को 15.60, कन्नौज में 12.40, ताल ग्राम में 12.40 गुगरापुर में 7.20 और जलालाबाद में 9.20 कुंटल ढैंचा बीज भेज दिया गया है.

आपके शहर से (कन्नौज)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

खेतों के लिए संजीवनी है हरी खाद
जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि विभाग को ढैचा बीच शासन की तरफ से प्राप्त हो चुका है और सभी जगह इस बीच का वितरण करा दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि यह बीच किसानों के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इस पर सरकार की तरफ से 50% का अनुदान भी मिलता है.

कृषि अधिकारी ने बताया कि काली व चिकनी मिट्टी के साथ किसी भी तरह की भूमि में ढैचाबीज के माध्यम से हरि खाद बनाई जा सकती है. इसके लिए विशेष जलवायु की जरूरत नहीं होती है. लेकिन हरी खाद बनाने के लिए सामान्य बारिश की जरूरत होती है. प्रति बीघा में 10 किलोग्राम बीज की जरूरत होती है. फसल की बुवाई के 45 दिन बाद पानी लगाकर इस को पलट दिया जाता है. जिसके बाद यह हरी खाद बनकर तैयार हो जाती है.

Tags: Kannauj news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे