BSF Recruitment 2023: 10वीं, ITI का है सर्टिफिकेट, तो BSF में पाएं नौकरी, 81000 मिलेगी सैलरी 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

BSF Recruitment 2023: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए BSF ने हेड कांस्टेबल (HC) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो भी इन पदों (BSF Recruitment 2023) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती (BSF Recruitment) प्रक्रिया के तहत कुल 247 पदों को भरा जाएगा. इनमें से 217 हेड कांस्टेबल रेडियो ऑपरेटर्स (RO) के लिए हैं और बाकी 30 हेड कांस्टेबल रेडियो मैकेनिक्स (RM) के लिए है. इन पदों (BSF Bharti 2023) के लिए आवेदन करने की आज यानी 12 मई आखिरी डेट है.

BSF Recruitment के लिए आयु सीमा
जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु 12 मई 2023 को 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए. साथ ही सरकारी आदेशों के अनुसार अनुसूचित जाति / अनुसूचित जाति / अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी और अन्य विशेष श्रेणियों के कर्मियों को आयुसीमा में छूट मिलेगी.

BSF Bharti के लिए आवश्यक तिथियां
आवेदन जमा करने की शुरुआत तिथि: 22 अप्रैल, 2023
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 12 मई, 2023

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

BSF Recruitment के लिए पदों का विवरण
हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) -217
हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) -30
कुल पदों की संख्या- 247

BSF Bharti के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स में कुल 60% अंकों के साथ कक्षा 12वीं (10+2 पैटर्न)/मैट्रिक पास होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवारों के पास दो साल का ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए.
देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
BSF Recruitment 2023 आवेदन लिंक
BSF Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

BSF Recruitment के जरिए चयन होने पर मिलने वाली सैलरी
उम्मीदवारों का इन पदों पर चयन होने पर उन्हें वेतन के तौर पर मैट्रिक्स लेवल -4 के तहत 25,500 रुपये 81100 रुपये दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें…
भारत सरकार में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका, आवेदन शुरू
यूपीएससी ने जारी किया 2024 का वार्षिक कैलेंडर, जानें कौन सी परीक्षा कब होगी आयोजित

Tags: BSF, Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे