महिलाओं के लिए ही नहीं, पुरुषों के लिए भी बेस्ट है मैनीक्योर-पैडीक्योर प्रोसेस, मिलते हैं 4 बेहतरीन फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

मैनीक्योर और पैडीक्योर करवाकर पुरुष हाथों और पैरों की त्वचा पर निखार ला सकते हैं.
गर्मी में पैरों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए भी पुरुष मैनीक्योर और पैडीक्योर ट्राई कर सकते हैं.

Manicure and Pedicure for Men: हाथों और पैरों की खूबसूरती बरकरार रखने के लिए ज्यादातर महिलाएं मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद लेती हैं. ऐसे में कई पुरुष मैनीक्योर और पैडीक्योर (Manicure and pedicure) करवाने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं. लेकिन ये प्रोसेस सिर्फ महिलाओं तक सीमित नहीं है. पुरुष अगर चाहें तो मैनीक्योर और पैडीक्योर ट्राई करके न सिर्फ कई फायदे हासिल कर सकते हैं बल्कि त्वचा को भी साफ-सुथरा और चमकदार रख सकते हैं.

आजकल पुरुषों में भी मैनीक्योर और पैडीक्योर करवाना कॉमन हो गया है. लेकिन ज्यादातर पुरुष न सिर्फ इस प्रोसेस से अंजान रहते हैं बल्कि मैनीक्योर और पैडीक्योर के फायदे भी नहीं जानते हैं. तो आइए हम आपको बताते हैं स्किन केयर में मैनीक्योर और पैडीक्योर करवाने के कुछ अमेजिंग बेनिफिट्स के बारे में.

गदंगी से मिलेगा छुटकारा
पुरुषों के हाथों और पैरों में अक्सर डेड स्किन सेल्स बढ़ने लगते हैं. जिसके चलते आपकी त्वचा रुखी और डल दिखती है. ऐसे में मैनीक्योर और पैडीक्योर की मदद से आप त्वचा की सफाई कर सकते हैं. इससे न सिर्फ त्वचा के डेड स्किन सेल्स खत्म हो जाते हैं बल्कि अगूंठे और नाखूनों में जमी गदंगी भी गायब हो जाती है. वहीं महीने में 2 बार मैनीक्योर और पैडीक्योर ट्राई करके आप त्वचा को बैक्टीरिया और इंफेक्शन फ्री भी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पुरुष भी करना चाहते हैं आइब्रो ग्रूमिंग तो 4 टूल्स का करें इस्तेमाल, मिनटों में मिलेगा स्मार्ट और किलर लुक

त्वचा पर आएगा निखार
मैनीक्योर और पैडीक्योर करने से हाथों और पैरों की त्वचा भी निखर जाती है. इससे आपके हाथों और पैरों की स्किन सॉफ्ट और नेचुरली ग्लोइंग नजर आती है. ऐसे में मैनीक्योर और पैडीक्योर करके आप त्वचा की खूबसूरती बरकरार रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: वैक्सिंग करवाने से पहले पुरुष रखें इन बातों का खास ख्याल, नहीं होंगे साइड इफेक्ट

स्मैल को कहें गुडबाय
गर्मी के मौसम में पसीने के कारण अक्सर लोगों के हाथ और पैर से स्मैल आने लगती है. वहीं नॉर्मल वॉशिंग मेथड ट्राई करने के बावजूद पैरों की बदबू जाने का नाम नहीं लेती है. ऐसे में मैनीक्योर और पैडीक्योर ट्राई करके आप गर्मी में भी त्वचा को स्मैल फ्री रख सकते हैं.

फील करेंगे स्ट्रेस फ्री
तनाव से छुटकारा पाने के लिए भी मैनीक्योर और पैडीक्योर का इस्तेमाल बेस्ट होता है. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. जिससे ना सिर्फ आपको बॉडी पेन से छुटकारा मिल सकता है बल्कि आपको स्ट्रेस फ्री भी महसूस हो सकता है.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Men, Skin care

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे