
Bank in America Has Just 2 Employees: कुछ देशों का नाम सुनकर ही हमें ऐसा लगने लगता है कि वहां कितना पैसा और कितनी बड़ी-बड़ी फाइनेंशियल फर्म्स होंगी. खासतौर पर अमेरिका की बात करें, तो ये अपनी बैंकिंग सेक्टर के लिए ही मशहूर है. ऐसे में अगर आपसे कहें कि इसी विकसित देश में एक ऐसा भी बैंक है, जिसमें चंद करोड़ रुपये ही हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे?
हालांकि ये बात सच है कि अमेरिका में एक ऐसा बैंक भी मौजूद है, जहां की कुल संपत्ति की 3 मिलियन अमेरिकन डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में करीब 25 करोड़ रुपये है. ये इस देश का आधिकारिक तौर पर सबसे छोटा बैंक है, जिसका नाम Kentland Federal Savings and Loan है. चलिए इसके बारे में कुछ दिलचस्प बातें आपको बताते हैं.
सिर्फ 2 लोगों का स्टाफ करता है काम
Kentland Federal Savings and Loan बैंक को साल 1920 में स्थापित किया गया था. इस वक्त इस बैंक के सीईओ के परदादा ने इसे बनाया था और इसकी एक ही ब्रांच है, जो इंडियाना के केंटलैंड में मौजूद है. बैंक सिर्फ 3 तरह की सर्विस ही देता है – सेविंग अकाउंट खोलना, होम लोनन देना और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉज़िट खोलना. बैंक के सीईओ जेम्स ए सैमसन ने ब्लूमबर्ग से बात करते हुए बताया कि लोग यहां अपने पैसे को बिल्कुल सुरक्षित महसूस करते थे क्योंकि 1920 से ये बैंक स्टॉक एक्सचेंज डिबेकल के दौरान भी बंद नहीं हुआ.
न ATM, न ही ट्रांजैक्शन फीस
55 साल के सीईओ सैमसन कहते हैं कि उन्हें लगता है कि बैंक उनके साथ ही खत्म हो जाएगा क्योंकि बहुत सारी चीज़ें बदलती जा रही हैं. फिलहाल बैंक सिर्फ इसलिए चल रहा है क्योंकि इसमें सेविग अकाउंट और लोन पर थोड़ा बेहतर रेट दिए जा रहे हैं. इसके अलावा उनका कोई इनकम सोर्स नहीं है क्योंकि बैंक न तो एटीएम फीस लेता है, न ही वायर और ट्रांजैक्शन फीस. ऐसे में हो सकता है कि कुछ सालों बाद ये सिर्फ इतिहास बनकर रह जाए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 06:40 IST








