खाली पेट दूध पीना सही रहेगा या रात में सोते समय, कंफ्यूजन में हैं तो यह जान लीजिए उत्तर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रात में दूध पीने से ट्रिप्टोफैन नाम का एमीनो एसिड ज्यादा रिलीज होता है जिससे अच्छी नींद भी आती है.
आयुर्वेद के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को रात में सोते समय दूध पीना चाहिए.

Drinking Milk in Morning or Night: हर इंसान के जीवन का पहला आहार दूध ही होता है. दूध प्रोटीन से भरा सबसे जरूरी चीज है जिससे शरीर के कई जरूरतें पूरी होती है. दूध सिर्फ प्रोटीन ही नहीं बल्कि कई विटामिंस और मिनरल्स का भी खजाना होता है. यह जितना हमारी हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है, उतना ही हमारे शरीर में कोशिकाओं की टूट-फूट के लिए भी जरूरी है. दूध में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर में टिशू के टूट-फूट की मरम्मत होती है. इसके अलावा दूध में कैल्शियम, राइबोफ्लोविन, फॉस्फोरस, विटामिन ए, विटामिन बी 12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयोडीन जैसे तत्व पाए जाते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक हर रोज कम से कम एक कप दूध जरूर पीना चाहिए. दूध शरीर में हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों के लिए जरूरी है.

ऑस्ट्रेलियन रिसर्च के मुताबिक दूध को अगर सीमित मात्रा में पिया जाए तो कोरोनरी हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल का जोखिम कम हो जाता है. इसी तरह यह ऑस्टिपोरोसिस का खतरा भी कम करता है. वहीं एक वयस्क व्यक्ति रोजाना एक कप दूध पीए तो कोलेक्टरल कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है. दूध में इतना गुण होने के बावजूद यह जानना जरूरी है कि दूध पीने का सही समय कब है.

दूध को कब पीना रहेगा बेहतर
टीओआई की एक खबर के मुताबिक दूध पीने का समय कब सबसे ज्यादा बेहतर है, इसके अलग-अलग पैमाना है. बच्चों के लिए दूध पीने का अलग समय है जबकि वयस्कों के लिए दूध पीने का अलग समय है. यानी अगर नियत समय में दूध पीया जाए तो इससे पोषक तत्वों की प्राप्ति ज्यादा होती है और कोई नुकसान भी नहीं होता. दरअसल, दूध में मौजूद लेक्टोज अधिकांश लोगों का पेट सहन नहीं कर पाता. यानी अधिकांश लोगों को मिल्क इनटॉलरेंस होता है. इस कारण पेट से संबंधित कई समस्याएं जैसे गैस और ब्लॉटिंग हो जाता है. आयुर्वेद के मुताबिक एक हेल्दी इंसान को रात में सोते समय दूध पीना चाहिए. हालांकि बच्चों के लिए ऐसा नहीं है. अगर बच्चों को दूध पीना है तो उसे सुबह में पीने से ज्यादा फायदा मिलेगा.

रात में दूध पीने के फायदे
दरअसल, कुछ लोगों को मिल्क इनटॉलरेंस होता है. यानी दूध पेट में नहीं पचता और इससे गैस, ब्लॉटिंग की समस्या होती है. आयुर्वेद कहता है कि रात में दूध पीने से ओजस सक्रिय हो जाता है जिससे डाइजेशन सही रहता है. यानी अगर आप रात में दूध पीएंगे तो दूध से अधिकतम पोषक तत्वों की प्राप्त होगी. रात में दूध पीने से नींद भी अच्छी आएगी. रिपोर्ट के मुताबिक रात में दूध पीने से हमारा शरीर आराम की मुद्रा में होता है इसलिए मिल्क इनटॉलरेंस की समस्या नहीं होती है और इसमें मौजूद पोषक तत्वों की प्राप्ति भी ज्यादा होती है. रात में दूध पीने से ट्रिप्टोफैन नाम का एमीनो एसिड ज्यादा रिलीज होता है जिससे अच्छी नींद भी आती है. इससे हार्ट बर्न की समस्या भी नहीं होती है.

इसे भी पढ़ें-क्या गर्मी में सच में ब्लड शुगर लेवल जाता है बढ़? डॉक्टर से जानिए हकीकत, डायबिटीज कंट्रोल करने में होगी आसानी

इसे भी पढ़ें-10 संकेत शरीर में दिखें तो हर हाल में कराएं कैल्शियम टेस्ट, कम-ज्यादा दोनों से है खतरा, ये है नॉर्मल रेंज

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे