करें कालाष्टमी, शुक्रवार व्रत, बनी रहेगी सुख समृद्धि, जानें, शुभ अशुभ समय, नक्षत्र, योग – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आज कालाष्टमी व्रत में करें शंकर भगवान के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा.
शक्रवार के दिन मां लक्ष्मी, दुर्गा जी और मां संतोषी की भी पूजा की जाती है.

आज का पंचांग 12 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): सप्ताह का सातों दिन किसी ना किसी देवी-देवता की पूजा-आराधना के लिए समर्पित है. शुक्रवार का दिन तीन देवियों को समर्पित है. मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और मां संतोषी, इनकी पूजा करने से घर में सुख शांति, धन-दौलत और समृद्धि आती है. साथ ही आज कालाष्टमी व्रत भी है. इस व्रत में शंकर भगवान के रौद्र रूप काल भैरव की भक्त पूजा करते हैं. मान्यता है कि कालाष्टमी का व्रत रखने से घर में सुख शांति, शुभ फल की प्राप्ति होती है. आपकी जिंदगी में मौजूद सभी दुख-दर्द, कष्ट, परेशानियां दूर हो सकती हैं. कालाष्टमी पर शंकर जी और मां पार्वती की पूजा-पाठ करने और व्रत रखने से बेहद लाभ होते हैं. सुबह उठकर स्नान करके साफ वस्त्र पहनें और फिर पूजा की शुरुआत करें. काल भैरव जी की मूर्ति के सक्षम व्रत का संकल्प लें. फूल, बेलपत्र, धतूरा, दही आदि चढ़ाएं. धूप, अगरबत्ती, दीपक जलाएं. इस दौरान आप मंत्रों का जाप भी करते रहें. व्रत का पारण आप अगले दिन कर सकते हैं. साथ ही उन लोगों को दान दें, जिन्हें जरूरत हो.

शक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, मां दुर्गा और संतोषी जी की भी पूजा की जाती है. ऐसा करने से घर में कभी भी धन-दौलती, खुशियों की कमी नहीं होती है. सदा भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त हों, इसके लिए आप आज के दिन शुक्र ग्रह की भी पूजा कर सकते हैं. शाम के समय लक्ष्मी मां की पूजा करनी चाहिए. पूजा के समय आप उन्हें अक्षत, सिंदूर, सुपारी, कमल का फूल, नारियल, पान, सुपारी आदि अर्पित करें. प्रसाद में आप लक्ष्मी जी को खीर, बताशे आदि से भोग लगा सकते हैं. पूजा के समय आप लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें. इसके साथ ही, शुक्रवार व्रत की कथा सुनें एवं पढ़ें. कुंडली में शुक्र ग्रह दोष है तो दूर करने के लिए शुक्र बीज मंत्रों का जब करें. आइए जानें, आज के पंचांग के अनुसार, जानते हैं करण, योग, नक्षत्र, राहुकाल, दिशाशूल, शुभ अशुभ समय आदि.

12 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ कृष्णपक्ष सप्तमी
आज का करण – बव
आज का नक्षत्र – श्रवण
आज का योग – शुक्ल
आज का पक्ष – कृष्ण
आज का वार – शुक्रवार
आज का दिशाशूल –पश्चिम

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 06:00:00 AM
सूर्यास्त – 07:11:00 PM
चन्द्रोदय – 25:34:59
चन्द्रास्त – 11:35:00
चन्द्र राशि– मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:30:12
मास अमांत – वैशाख
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:37 से 12:44:37 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:14:33 से 09:08:34 तक
कुलिक– 08:14:33 से 09:08:34 तक
कंटक– 13:38:38 से 14:32:39 तक
राहु काल– 10:57 to 12:35
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:26:40 से 16:20:41 तक
यमघण्ट– 17:14:42 से 18:08:43 तक
यमगण्ड– 15:40:10 से 17:21:27 तक
गुलिक काल– 07:39 to 09:18

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे