
रेलवे से जुड़े ऐसे कई पहलु होते हैं जो हमें हैरान करते हैं. ट्रेन के सफर से लेकर, उसके अंदर मिलने वाले खाने तक, और ट्रेन की सीटों से लेकर केबिन वाले एसी कोच तक, ट्रेनों की छोटी-बड़ी सारी बातें कमाल की होती हैं. पर एक कमाल ट्रेन के पहियों से भी जुड़ा है. क्या कभी आपने सोचा है कि हजारों टन वजनी ट्रेन (How train wheels are made) को चलाने वाले पहिए आखिर बनते कैसे होंगे? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको दिखाएगा कि ट्रेन के पहिए कैसे बनाए जाते हैं.
ट्विटर अकाउंट @fasc1nate पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जो तेजी से वायरल (Train wheels making viral video) हो रहा है. इस वीडियो में ट्रेन के टायर बनने का प्रोसेस दिखाया गया है. ट्रेन के पहिए लोहे के होते हैं और आप तो जानते ही होंगे कि लोहो को आकार देने के लिए उसे आग में तपाना पड़ता है, तब उसका आकार बदलता है. इस वीडियो में भी जलते लोहे को आकार दिया जा रहा है.
Video showing how a train wheel is manufactured.pic.twitter.com/jLvdH3MrRO
— Fascinating (@fasc1nate) May 11, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 06:00 IST








