
अभिनव कुमार/दरभंगा. बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बिहार आगमन पर सियासी हलचल मची हुई है. इसमें कई लोग इनके समर्थन में है तो कई लोग विरोध में. अब दरभंगा में लोग और महंत इनके समर्थन में आए हैं. दरअसल, बिहार में धीरेंद्र शास्त्री पर चल रही इस राजनीति से नाराज दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उस्मा मठ के इस महंत ने बड़ी बात कह दी है.महंत ने कहा धर्म नीति होनी चाहिए राजनीति नहीं.
‘कार्यक्रम को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए’
दरभंगा जिले के उस्मा मठ के महंत रामेश्वर दास व्यास जी बाबा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में आए. उन्होंने बताया कि धर्म पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. हम तो कहेंगे वास्तव में राजनीति का जड़ होना चाहिए धर्म नीति. जिसके राजनीति में धर्म है वहीं वाकई में नीति है. जिसमें धर्म नीति नहीं है वह राजनीति नहीं. वह तो कूटनीति में बदल जाता है.
बागेश्वर बाबा के बिहार कथा कार्यक्रम को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. यह हमारे धीरेंद्र शास्त्री जी जो सनातन धर्म के उत्थान के लिए और सनातन धर्म किसी एक वर्ग किसी एक जाति किसी एक काम की बात नहीं. मानव मात्र कल्याण के लिए प्रेरणा दिया जाता है. इसलिए इस पर राजनीति रंग नहीं होना चाहिए .
यह विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है
महंत ने कहा की बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बिहार कथा आगमन को लेकर सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है. यह विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. सड़कों पर लगे बागेश्वर बाबा के तस्वीरों को और पोस्टरों को फाड़ा जा रहा है. लेकिन ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई के बजाय पक्ष और विपक्ष दोनों आमने सामने खड़े हैं. मानो जैसे बिहार की राजनीति में बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी हो. ऐसे में कुछ आम लोगों के साथ कुछ खास लोग बाबा बागेश्वर के विरोध में तो कुछ लोग समर्थन में आमने-सामने हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 22:15 IST








