UP Nikay Chunav: प्रदेश में फिसड्डी रहा कानपुर नगर निगम, सिर्फ इतने प्रतिशत मतदान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर: कानपुर महानगर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए, लेकिन प्रदेश में मतदान के आज के चरण में कानपुर सबसे फिसड्डी साबित हुआ है. यहां पर 41.86 मतदान कानपुर नगर निगम में हुआ है. साथ ही कानपुर जनपद की बात की जाए तो नगर निगम को मिलाकर 2 नगर पालिका और 2 नगर पंचायत में कुल मतदान 42.64% रहा है.

कानपुर में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया था. 9:00 बजे तक 5.83 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं 11:00 बजे तक 13.95 प्रतिशत मतदान रहा. 1:00 बजे 23.4% मतदान, 3:00 बजे 32.9% मतदान, शाम 5:00 बजे तक 39% मतदान हुआ. वहीं कुल मतदान 41.86 प्रतिशत नगर निगम निकाय चुनाव में हुआ है.

22,17,707 मतदाताओं में से 9,28,380 मतदाताओं ने अपना वोट नगर निगम चुनाव में डाला है. नगर पालिका परिषद बिल्हौर में 68% मतदान हुआ है. नगर पालिका परिषद घाटमपुर में 63.80 परसेंट मतदान, नगर पंचायत बिठूर में 73.4% मतदान, वहीं नगर पंचायत शिवराजपुर में 73% मतदान हुआ है.

आपके शहर से (कानपुर)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

शहरी इलाके पिछड़े, ग्रामीण क्षेत्रों में जमकर वोटिंग
कानपुर में शहरी इलाकों में मतदान प्रतिशत कम रहा है तो वहीं ग्रामीण इलाकों में जमकर मतदान हुआ. ग्रामीण इलाकों में मतदाता घरों के बाहर निकल कर वोट की चोट करने में पीछे नहीं रहे. लेकिन, शहर में कम प्रतिशत मतदान देखने को मिला. सुबह से ही ईवीएम खराबी के भी कई मामले सामने आए. हालांकि, जिला प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा, जहां ईवीएम खराब हुईं उनको तुरंत बदला गया. साथ ही कई बूथों पर हंगामे की सूचना भी प्रशासन को मिली तो वहां मोर्चा संभाल लिया और खामियों को सुधारने का प्रयास किया गया. आगामी 13 मई को कानपुर नगर निगम के 110 वार्ड समेत महापौर और नगर पंचायत व नगरपालिका के परिणाम घोषित होंगे, जिसके बाद कानपुर को नया महापौर मिलेगा.

Tags: Kanpur news, UP Nagar Nikay Chunav, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे