
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 12 May 2023)
आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा. धार्मिक काम में आप व्यस्त रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी. आज आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे. मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. मित्रों और स्नेहीजनों से कोई उपहार मिल सकता है. गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा. किसी दुर्घटना की वजह से चोट लगने का भय रहेगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 12 May 2023)
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें. मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी. कोर्ट-कचहरी की झंझट में न फंसें. अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश हो सकती है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से काम करें. परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. धन खर्च के योग हैं.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 12 May 2023)
आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में व्यस्त रहने वाले हैं. मित्रों से मुलाकात होगी. उनके पीछे धन खर्च करना होगा. किसी खास जगह पर जाना हो सकता है. प्रत्येक काम में आपको लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 12, 2023, 01:40 IST








