Pitra Dosh: घर में दिखें ये 5 संकेत तो हो जाएं सावधान, पितृ दोष हो सकता है कारण, समय रहते करा लें उपाय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पितृ दोष होने पर काम में कई तरह की बाधाएं आती हैं
पितृ दोष होने पर शादी में अड़चनें आती हैं

Pitra Dosh: हिंदू धर्म में पितृपक्ष का बहुत महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि पितृपक्ष के समय हमारे पूर्वज अपने वंशजों को आशीर्वाद देने धरती पर आते हैं. पितृपक्ष में पूर्वजों की मुक्ति और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध भी किया जाता है. इस दिन पितरों के नाम से दान, पुण्य, धर्म के कार्य करने और पिंडदान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. ऐसी मान्यता है कि अगर पितृ नाराज हो गए तो घर में अशांति मच सकती है. पितरों के नाराज होने पर घर में कई तरह से कलह होने लगती है. आइए भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पोद्दार से जानते हैं पितृ दोष के लक्षण.

1.घर में कलह: पितरों के नाराज होने पर घर में कलह मची रहती है. बिना किसी बात के ही परिवार के सदस्य आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं. अगर आपके यहां भी ऐसा होता है तो यह पितृदोष के कारण हो सकता है.

2.स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: पितरों के नाराज होने पर घर मे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगी रहती हैं. लगातार परिवार का कोई सदस्य अस्वस्थ बना रहेगा. इलाज कराने के बावजूद समस्याएं यथावत बनी रहती हैं. यह पितृदोष का बड़ा लक्षण है.

इसे भी पढ़ें- गुरुवार को करें इन 5 मंत्रों का जाप, भगवान विष्णु होंगे बेहद प्रसन्न, दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट

3.काम में रुकावट: आगर आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ रहा है तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है. पितृदोष होने पर काम में रूकावट आती है. बनते हुए काम आचनक बिगड़ जाते हैं.

4.संतान संबंधी समस्या: पितृदोष होने पर परिवार में संतान संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपके परिवार में भी किसी को संतान नहीं हो रही है तो यह पितृदोष के लक्षण हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- गुरुवार को विधि-विधान से करें साईं बाबा की पूजा, इस आरती को करने से होंगे बेहद प्रसन्न, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

5.परिवार में किसी सदस्य का अविवाहित होना: अगर आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में अड़चनें आती हैं तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है. पितृदोष होने पर परिवार का सदस्य अविवाहित रह जाता है या शादी फिट होने के बाद भी टूट जाती है तो यह पितृदोष का लक्षण हो सकता है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे