Friday Ka Rashifal: विवाह योग्य जातकों का रिश्ता होगा पक्का, धन खर्च के योग, पढ़ें 12 राशियों के आज का राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 12 May 2023)

आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की साज-सज्जा में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 12 May 2023)

आज का दिन आपके लिए मिश्र फलदायी रहेगा. व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे. विदेशगमन की संभावना भी है. किसी धार्मिक स्थल की यात्रा से सात्विकता में वृद्धि होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 12 May 2023)

नकारात्मक विचारों से आप आज दूर रहें. नए काम की शुरुआत आज बिल्कुल ना करें. गुस्से की भावना को संयम में नहीं रखेंगे, वाद-विवाद बड़े झगड़ों का रूप ले सकता है. खर्च अधिक होगा. धन की कमी महसूस हो सकती है. नेगेटिव विचारों से दूर रहें. आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से राहत महसूस करेंगे.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 12 May 2023)

वैभवी जीवनशैली तथा मनोरंजक प्रवृत्तियों से आज आप आनंदित रहेंगे. व्यापार में आप को लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. यात्रा या प्रवास का आयोजन कर सकेंगे. परिवार के साथ दिन अच्छा गुजरेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 12 May 2023)

आपका आज का दिन मध्यम फलदायी होगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ वाणी में संयम बरतें. दैनिक काम में विघ्न आ सकते हैं. काम समय पर पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज ज्यादा मेहनत के बाद भी रिजल्ट कम मिलेगा. माता की चिंता बनी रहेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 12 May 2023)

आज आपको किसी भी तरह के कलह और चर्चा से दूर रहना चाहिए. आकस्मिक धन खर्च की संभावना है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. प्रियजन के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित रहेगा. पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है. शेयर-सट्टे में निवेश करने में सावधानी बरतें.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 12 May 2023)

आपके लिए समय शुभ है. किसी बात को लेकर मन ज्यादा इमोशनल रहेगा. शारीरिक ताज़गी का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता भी रहेगी. धन और यश की हानि हो सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. रिश्तेदारों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 12 May 2023)

नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ है. दिनभर मन की प्रसन्नता बनी रहेगी. भाई-बंधुओं के साथ कोई आवश्यक चर्चा करेंगे. आर्थिक लाभ तथा भाग्यवृद्धि के योग हैं. किसी छोटी यात्रा का आयोजन हो सकता है. दोस्तों के साथ बाहर घूमने में खुशी महसूस होगी. काम में सफलता मिलेगी.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 12 May 2023)

आज का दिन मध्यम फलदायी है. निरर्थक व्यय होगा. मन में ग्लानि रहेगी. परिजनों के साथ गलतफहमी के कारण मनमुटाव हो सकते हैं. कामों में मनवांछित सफलता नहीं मिल पाएगी. दुविधायुक्त मनोदशा के कारण निर्णय नहीं ले पाएंगे. आज कोई भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें. दूर बसे हुए रिश्तेदारों से आपको लाभ होगा. कार्यभार बढे़गा.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 12 May 2023)

आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा. धार्मिक काम में आप व्यस्त रहेंगे. नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी. आज आपके हर काम सरलता से पूरे होंगे. मान-सम्मान मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति के योग हैं. मित्रों और स्नेहीजनों से कोई उपहार मिल सकता है. गृहस्थ जीवन अच्छा बना रहेगा. किसी दुर्घटना की वजह से चोट लगने का भय रहेगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 12 May 2023)

स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने रहें. मानसिक स्वास्थ्य में कमी रहेगी. कोर्ट-कचहरी की झंझट में न फंसें. अनुचित स्थान पर पूंजी-निवेश हो सकती है, इसलिए विशेषज्ञ की सलाह से काम करें. परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. गुस्से पर नियंत्रण रखें. धन खर्च के योग हैं.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 12 May 2023)

आज आप पारिवारिक तथा सामाजिक बातों में व्यस्त रहने वाले हैं. मित्रों से मुलाकात होगी. उनके पीछे धन खर्च करना होगा. किसी खास जगह पर जाना हो सकता है. प्रत्येक काम में आपको लाभ होगा. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे