Causes of Indigestion: खाने के बाद पेट में लगता है भारीपन, पाचन में होती है दिक्कत, ये हैं अपच के 5 बड़े कारण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धूम्रपान और शराब के सेवन से अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है.
खाने के बाद तुरंत सोने से भी अपच की समस्या होती है.

Causes of Indigestion: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि शरीर के सभी अंग हेल्दी और फिट रहें. स्वास्थ्य सही रखने के लिए पेट का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है. बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव के कारण पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. आजकल बदहजमी, अपच, एसिडिटी और पेट मे जलन आम बीमारी हो गई है. कई लोग इससे पीड़ित हैं. पेट में अपच के कई कारण हो सकते हैं. सामान्य तौर पर यह संयम और नॉर्मल इलाज से ही ठीक हो जाता है, लेकिन कई बार बड़ी बीमारी होने पर भी अपच के लक्षण दिखाई देते हैं. आइए आज हम आपको अपच के प्रमुख कारणों के बारे में बताते हैं.

1.पेप्टिक अल्सर के कारण: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, पेप्टिक अल्सर होने पर भी अपच की समस्या होती है. पेट में होने वाला पेप्टिक अल्‍सर एक तरह का घाव होता है. पेप्टिक अल्सर तब होता है, जब भोजन पचाने वाले एसिड छोटी आंत को नुकसान पहुंचाते हैं. जिस वजह से घाव बन जाता है. पेप्टिक अल्सर होने पर खट्टी डकार, ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

2. लिवर संबंधी समस्या: लिवर शरीर का बेहद महत्वपूर्ण ऑर्गन होता है. इसके खराब होने पर पूरा पाचनतंत्र प्रभावित होता है. लिवर संबंधी समस्या जैसे फैटी लिवर होने पर अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें-  खाना खाने के बाद जरूर खाएं गुड़, पाचन तंत्र करे मजबूत, एनर्जी करेगा बूस्ट, 6 फायदे देख दंग रह जाएंगे

3. ज्यादा खाने की वजह: कई बार लोग भूख से ज्यादा भोजन कर जाते हैं, जो अपच का कारण बनता है. बाहर कहीं कुछ खाने-पीने के दौरान या घर में ही व्यक्ति ज्यादा खाने के लिए जल्दी-जल्दी खाने लगता है, जिसके कारण भोजन अच्छे से नहीं पचता और अपच की समस्या होती है.

4. शराब पीना और धूम्रपान करना: धूम्रपान करने और शराब पीने वालों को भी अपच की समस्या का सामना करना पड़ता है. ज्यादा शराब के सेवन से पेट संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इससे पेट खराब हो सकता है और अपच की समस्या देखने को मिल सकती है.

ये भी पढ़ें-  Benefits Of Makhana: मखाना खाने के 5 जबरदस्त फायदे, वजन करे कंट्रोल, हार्ट को भी रखे हेल्दी

5. खाने के तुरंत बाद सोना: खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी नहीं सोना चाहिए. खाने के बाद इंसान को कुछ देर तक टहलना चहिए इससे भोजन अच्छी तरह से पच जाता है. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से अपच की समस्या होती है.

Tags: Health, Health benefit, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे