
रामकुमार नायक/महासमुंद. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम कर दिया है. इसके साथ ही मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें महासमुंद की बेटियां का दबदबा नजर आ रहा है. वहीं, 10वीं बोर्ड की मेरिट लिस्ट में 10वां स्थान हासिल करने वाली महासमुंद जिले के सरायपाली के पतेरापाली की रश्मि प्रधान की संघर्ष की कहानी बेहद खास है. रश्मि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा केजी कॉन्वेंट स्कूल के हेडमास्टर संजय सतपथी को दिया है.
रश्मि प्रधान ने 10वीं बोर्ड में 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. वह देश सेवा करने के लिए डॉक्टर बनना चाहती हैं. भविष्य में NEET की तैयारी करने वाली हैं. बता दें कि रश्मि की बड़ी बहन सिमरन प्रधान ने 2020 में CBSE 10वीं कक्षा में 96 प्रतिशत के साथ जिला टॉप किया था. अभी नीट की तैयारी कर रही हैं. सिमरन की कामयाबी से ही रश्मि को प्रेरणा मिली. रश्मि ने बताया कि पढ़ाई के लिए सब ने मेरा स्पोर्ट किया. जबकि केजी कॉन्वेंट स्कूल के हेडमास्टर संजय सतपथी ने का अहम योगदान रहा. वह बीच-बीच में पढ़ाई को लेकर चर्चा करते थे. इसके अलावा विकास सर ने भी बहुत कुछ सिखाया है.
पिता हैं सेल्समैन
रश्मि के पिता सदानंद प्रधान जिला सहकारी समिति में सेल्समैन हैं. जबकि माता रीना प्रधान घर की कामकाज करती हैं. पिता सदानंद प्रधान सेल्समैन की नौकरी में रहने के बावजूद बेटी रश्मि की हर ख्वाहिश पूरी करते हैं. पूरा परिवार पढ़ाई के लिए दिलो जान से रश्मि की हर संभव मदद करता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 10th Board result, Board exam, Mahasamund News
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 14:25 IST









