Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह का कड़ा संदेश, हम शांत‍ि प्र‍िय राष्‍ट्र, लेकि‍न स्वाभिमान के खिलाफ क‍िसी कदम को बर्दाश्‍त नहीं करेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भारत ने 1998 में परमाणु परीक्षण क‍िया था, दुनिया को दिया शांतिप्रिय राष्ट्र होने का संदेश
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का 25वां वार्षिक समारोह 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा

नई दिल्ली: द‍िल्‍ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2023 का आयोजन क‍िया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क‍िया. कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) के 25वें वार्षिक समारोह के प्रारंभ का प्रतीक है जोक‍ि 11 से 14 मई तक आयोजित किया जाएगा. समारोह में उपस्‍थ‍ित‍ रक्षा मंत्री राजनाथ स‍िंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने भी व‍िचार व्‍यक्‍त क‍िए.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने 1998 में परमाणु परीक्षण (Nuclear tests) क‍िया था. दुन‍िया को संदेश द‍िया था क‍ि वो शांतिप्रिय देश हो सकता है, लेकिन अपने स्वाभिमान के खिलाफ उठाए गए किसी भी कदम को बर्दाश्त नहीं करेगा.

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस समारोह को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बाहरी आक्रमणकारियों द्वारा नालंदा (Nalanda) में शिक्षा केंद्र और सोमनाथ (Somnath) में सांस्कृतिक प्रतीक को तबाह किया. भारत ने इत‍िहास से सबक सीखा है.

राजनाथ सिंह ने 1998 के पोखरण-द्वितीय परमाणु परीक्षण 1998 (Pokhran -II nuclear tests) की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में यह भी कहा क‍ि हमने इतिहास से अपने सबक सीखे हैं और संकल्प लिया है कि हम इस तरह के इतिहास को दोहराने की अनुमति नहीं देंगे.

रक्षा मंत्री ने कहा क‍ि भारत के परमाणु परीक्षणों ने दुनिया को संदेश दिया कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हो सकते हैं, लेकिन हम नालंदा को फिर से जलता हुआ नहीं देखेंगे. हम अपने सांस्कृतिक प्रतीक सोमनाथ को फिर से बर्बाद नहीं होने देंगे.

राजनाथ सिंह ने कहा क‍ि हम अपने स्वाभिमान के खिलाफ उठाए गए हर कदम का मुंहतोड़ जवाब देंगे. समारोह में व‍िज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह और शीर्ष वैज्ञानिक उपस्थित थे.

बताते चलें क‍ि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1999 में भारत के वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी विकास के लिए काम करने वाले और मई 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण की सफलता सुनिश्चित करने वाले भारतीय वैज्ञानकों, इंजीनियरों तथा टेक्नोलॉजिस्टों को सम्मानित करने के लिए प्रारंभ किया था. तब से प्रत्येक वर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है. इसे प्रत्येक वर्ष नए और भिन्न विषय के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष का विषय है, ‘स्कूल टू स्टार्टअप्स-इग्नाइट यंग माइंड्स टू इनोवेट’ है.

Tags: PM Modi, Rajnath Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें