Car driving what is a b c d of four wheeler easy ways to learn driving how to drive car easily – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कार ड्राइविंग सीखने का आसान तरीका है पहले abc को समझें.
सभी कारों में ये फंक्‍शन आता है.
इसके बिना कार को चलाना संभव नहीं है.

Learning Car Driving : तेजी से बदलते मौसम के बीच अब आने-जाने के लिए कार सबसे उपयुक्त साधन बनती जा रही है. इसी के चलते कार ड्राइविंग सीखने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है. यदि आप भी 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के हैं और कार चलाना सीखने की सोच रहे हैं तो आपको गाड़ी से संबंधित कुछ बेसिक जानकारियां होनी चाहिए. इन जानकारियों के बिना बेशक आप कार चलाना तो सीख जाएंगे, मगर आधे-अधूर ड्राइवर ही बन पाएंगे. किसी भी मुश्किल स्थिति में आप कार को हैंडल नहीं कर पाएंगे.

इन जानकारियों को पहले से समझ लेने से न केवल आपको कार चलाना सीखने में आसानी होगी बल्कि आप कम समय में अच्छे ड्राइवर भी बनेंगे. तो आइये आपको बताते हैं क्या है कार की A,B,C,D….

ये भी पढ़ेंः Top Selling ही नहीं बेस्ट माइलेज कार भी हैं ये, 1 किलो CNG पर चलती हैं 35 KM, कीमत भी 10 लाख के अंदर

समझिए बेसिक जानकारी
हर कार में A,B और C तो आपको देखने को मिलेगा लेकिन कुछ कारों में D नहीं होता है. अब सबसे पहले समझिए A यानि एक्सलरेटर, कार को आगे या पीछे मूव करने के लिए आपको एक्सलरेटर की जरूरत होगी.

इब B का मतलब तो आप सभी समझ गए होंगे ये ब्रेक के लिए है. वहीं C क्लच के लिए हुआ. अब कार की एबीसी तो आपके समझ में आ गई लेकिन D क्या होता है ये जानना भी जरूरी है. हालांकि डी सभी कारों में नहीं होता है, फिलहाल आ रही कुछ कारों जैसे ह्युंडई के लगभग सभी मॉडल्स और मारुति की कुछ कारों में आपको डी देखने को मिलेगा. डी का मतलब होता है डैड पैडल. डैड पैडल क्लच के पास मौजूद एक पैडल होता है जो आपके पैर को आराम देने के लिए होता है. जब आप क्लच का प्रयोग नहीं कर रहे होते हैं तो इस पैडल पर पैर रख सकते हैं. इससे कुछ लोगों की क्लच पर पैर रखने की आदत भी छूट जाती है.

सामान्य लेकिन जरूरी
कार की एबीसीडी हालांकि उल्टी चलती है ये बाएं से दाएं न होकर दाएं से बाएं होती है. ऐसे में जब आप इसे अपने जहन में बैठा लेंगे तो कार चलाने के दौरान आपको बार बार नीचे की देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप का पूरा ध्यान सड़क पर रहेगा. जिससे आपकी ड्राइविंग स्‍किल्स जल्दी इंप्रूव होंगे. ड्राइविंग क्लासेज के दौरान जब इंस्ट्रक्टर आपको ब्रेक और क्लच दबाने या एक्सलरेट करने को बोलेंगे तो आपका फोकस नहीं भटकेगा और आप अपने आप एबीसीडी के आधार पर इसको पूरा कर लेंगे.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें