हाइलाइट्स
विपक्ष की गोलबंदी मुहिम के लिए शरद पवार और उद्धव ठाकरे से आज मिलेंगे नीतीश कुमार.
डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा भी होंगे नीतीश के साथ.
पटना. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मुंबई में राष्ट्र्वादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) से मिलेंगे. इस मुलाकात के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार के खिलाफ कैसे तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट किया जाए, इसको लेकर मंथन होगा. विपक्षी एकता के संदेश को लेकर सीएम नीतीश का मुंबई दौरा अहम माना जा रहा है. इस यात्रा में उनके साथ उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रहेंगे.
मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार के साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेशचंद्र ठाकुर और सहकारिता मंत्री संजय कुमार झा भी रहेंगे. मुख्यंमंत्री नीतीश कुमार मुंबई में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से विपक्षी एकजुटता को लेकर विमर्श करेंगे.
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विपक्ष के नेताओं से घूम-घूमकर मुलाकात कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने बुधवार (10 मई) को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी. इसके पहले मंगलवार (9 मई) नीतीश ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिले थे.
आपके शहर से (पटना)

Train Alert: दानापुर से सिकंदराबाद के बीच चलेगी एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

Breaking :अरारिया में आग लगने से 3 बच्चों की मौत ,10 घर जलकर राख।Araria Fire | Top News | Bihar News

SSC CHSL Recruitment 2023: भारत सरकार में 12वीं पास के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका, आवेदन शुरू, 81000 होगी सैलरी

Gumla Crime News : पोते ने दादा-दादी को उतारा मौत के घाट । Crime News | Bihar Crime | Hindi News

IAS Love Story: इस आईएएस को हुआ जूनियर अफसर से प्यार, कर ली दूसरी शादी, वायरल हुई फोटो

Gumla News : गुमला में हुआ भयानक सड़क हादसा | Gumla Road Accident | Big Breaking | Top News

Arwal News : Arwal में बड़ा हादसा, 13 लोग गंभीर रूप से घायल | Top News | Hindi News | Accident News

Bihar Crime News : मोहब्बत की आग में राख हुए दो दीवाने! | latest Crime News | Tafteesh | Hindi News

Tejpratap and Aishwarya Case: पटना हाईकोर्ट का आदेश- तेजप्रताप यादव से ली गई बड़ी राशि वापस करें ऐश्वर्या राय

ये है भारत का मिलिट्री गांव, स्कूल से ही से मिलती है सेना में जाने की ट्रेनिंग, हर परिवार में है एक सैनिक

Samastipur News: भाषा पर हुई संगोष्ठी, उर्दू, संस्कृत व मैथिली के महत्त्व पर गंभीर चर्चा
एक तरह से उन्हें यूपीए 2 का संयोजक माना जा रहा है और वे विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में लगे हुए हैं. इसी क्रम में वे गत 12 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और 24 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मिल चुके हैं. इससे पहले वे सितंबर 2022 में तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव से भी मिल चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Bihar politics, CM Nitish Kumar, Opposition unity
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 09:11 IST








