Varanasi Weather Alert: वाराणसी में गर्मी का सितम, सड़कों पर पसरा सन्नाटा, पारा जाएगा 44 के पार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: Varanasi Weather Update- मई के महीने में गर्मी ने अपना थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू कर दिया है. शुरुआती दिनों में मौसम खुशनुमा होने के बाद बीते 4 दिनों से भगवान भाष्कर की तपिश लोगों को सताने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद वाराणसी में मौसम और भी तीखा होगा. इसके अलावा हीट वेब का कहर भी लोगों को झेलना पड़ेगा.

आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी में गुरुवार (11 मई) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इस पूरे हफ्ते मौसम यूं ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है. बुधवार (10 मई) को भी वाराणसी में गर्मी ने लोगों को हाल बेहला कर दिया था.

सड़कों पर रहा सन्नाटा
बुधवार सुबह होने के साथ तेज धूप खिली. वहीं, दिन चढ़ने के साथ गर्मी से लोग परेशान दिखे. तपिश के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा भी रहा. इसके अलावा लोग धूप से बचने के लिए छावं का सहारा भी लेते दिखे. इतना ही नहीं हर कोई मुंह को बांधकर या छाता के सहारे सड़कों पर चलता दिखा.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

14 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी यूं ही लोगों को परेशान करेगी. साथ ही बताया कि 14 मई तक तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.

Tags: UP Weather, UP weather alert, Varanasi news, Weather Alert, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें