पानीपत. माता पिता की मौत हो चुकी थी और बेटियां घर में एक साल से बंद हैं. मामला हरियामा के पानीपत शहर के काइस्तान मोहल्ला का है. यहां पर पिछले 1 साल से दो बहनों के एक घर में बंद होने का मामला सामने आया है. दोनों बहनों को घर में बंद देख पड़ोसियों ने आज इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
महिला पुलिस भी साथ में थी. पुलिस, समाजसेवियों, स्थानीय पड़ोसियों की मदद से युवतियों से गेट खुलवाने का प्रयास कर रही है. मगर युवती गेट नहीं खोल रही थी. खिड़की से बाहर काफी बदबू आ रही है. इतना ही नहीं, कमरे के भीतर अंधेरा भी था.
पड़ोसी कमला ने बताया कि वह इसी मोहल्ले की रहने वाली है. वह इन दोनों युवतियों की ताई लगती है. उसने बताया कि उसके देवर दुलीचंद कि करीब 10 साल पहले कैंसर से मौत हो गई, जबकि उसकी देवरानी शकुंतला का 5 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया. मां-बाप की मौत के बाद दोनों बेटियां एक निजी कंपनी में काम करते थी, लेकिन करीब पिछले 1 साल से खुद को भीतर ही बंद कर लिया.
आपके शहर से (पानीपत)

दो बच्चों की मां का मजदूर से चल रहा था इश्क, पति आया आड़े तो पायजामे के नाड़े से गला घोंटा

हेचरी के मालिक का बेटा निकला लुटेरा, 4 साथी भी गिरफ्तार, अंडा व्यापारी को गन प्वाइंट पर लूटा था

कैंसर की नकली दवा बेचने वाले इंटरनेशनल रैकेट का खुलासा, टर्की से कनेक्शन, मास्टमाइंड गिरफ्तार

इन 2 राज्यों के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स फ्री हुई The Kerala Story

फोन पर लड़की से बात करता था रंजन, यक्षित को था ऐतराज, दोस्तों के साथ किडनैपिंग के बाद कर दिया कत्ल

सरकारी नौकरी के लिए तय उम्र में नहीं मिली जॉब, अब कैसे करें कमाई ?

एक मर्डर से बचने के लिए दूसरा कत्ल, ताऊ के 2 बेटे निकले आरोपी, तेज हथियार से की थी सन्नी की हत्या

Gurugram News: गुरुग्राम में दो दर्जन इलाकों में आज रहेगी पानी की किल्लत, सिग्नेचर टॉवर के पास डाली जा रही है नई पाइप लाइन

Bike Modifications: एक कॉल से स्टार्ट और ऑफ कर पाएंगे बाइक! देखिए इस युवक का कमाल

Success Story: छोटे शहर की लड़की, IIT से पढ़ाई, मां का छूटा साथ, UPSC टॉपर्स लिस्ट में आया नाम
मानसिक हालात ठीक नहीं
बड़ी बेटी सोनिया 35 वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी चांदनी की उम्र 34 साल है. वही पुलिस की सहायता से दोनों लड़कियों का रेस्क्यू किया गया, जिसमें सामाजिक संगठनों के साथ-साथ जन सेवा दल के समाजसेवी चमन गुलाटी भी थे. सभी लोग खिड़कियां तोड़ कर अंदर कमरों में दाखिल हुए. लड़कियों को फिलहाल पानीपत के सिविल हॉस्पिटल में लाया गया, जहां पर डॉक्टरों की देखरेख में लड़कियों का इलाज चल रहा है. लड़कियां बड़े डिप्रेशन के कारण ढंग से बोल नहीं पा रही है. माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों एक साल से घर से बाहर नहीं निकलीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Haryana News Today, Haryana police, Panipat News Today
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 06:40 IST








