करेली में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी के मायके के बाहर बमबाजी और फायरिंग से दहशत 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज–

प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र स्थित जीटीबी नगर में रविवार रात घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी से विवाद के बाद पति राजा कथित तौर पर उसके मायके पहुंचा, जहां सास से कहासुनी हुई। कुछ देर बाद वह अपने भाई बबलू और एक साथी फैसल के साथ दोबारा लौटा।
आरोप है कि तीनों ने घर के बाहर एक के बाद एक तीन देसी बम फोड़े और फायरिंग भी की। बमबाजी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है । धमाकों और गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
बताया जा रहा है कि राजा ने करीब आठ वर्ष पहले नजमा से प्रेम विवाह किया था। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के कारण नजमा इन दिनों अपनी मां के घर जीटीबी नगर में रह रही थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाए.प्रयागराज

करेली इलाके में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के मायके पर बमबाजी और फायरिंग,

बमबाजी और फायरिंग से इलाके में दहशत।

​पारिवारिक कलह बना जंग का मैदान ।

जीटीबी नगर करेली में पति ने भाइयों के साथ मिलकर सास के घर के बाहर फोड़े देसी बम, की फायरिंग।

​8 साल पहले लव मैरिज करने वाले पति ने पत्नी के मायके के बाहर मचाया तांडव, बाल-बाल बचे लोग एक आरोपी को अरेस्ट किया गया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें