हृदय गति रुकने से बुजुर्ग की मौत, हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

बारा। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के पहड़िया मजरा उरई अशरफपुर गांव में रविवार रात एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव में हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी मिश्रीलाल (62) पुत्र स्व. सियंबर ने रात में परिजनों से सीने में तेज दर्द होने की शिकायत की। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इसी बीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी कि मिश्रीलाल की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम गांव पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।
थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें