प्रयागराज में गजब का मामला सरकारी पहाड़ की जमीन ही बेच डाला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज–

प्रयागराज तहसील बारा के गोल्हैया गाँव में सरकारी ‘पहाड़’ (आराजी नं. 01, रकबा 83 बीघा 19 बिस्वा लगभग 19.163 हेक्टेयर) की ज़मीन के फर्जी तरीके से नाम दर्ज कर बिक्री करने का मामला सामने आया है। लेखपाल प्राची सिंह परिहार ने लालापुर थाने में 19 व्यक्तियों व एक निजी कंपनी के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व अभिलेखों में सार्वजनिक खाते की ‘पहाड़’ दर्ज भूमि में गलत तरीके से नाम अंकित कर उसे खरीदा‑बेचा गया। जांच के दौरान पूर्व खातेदारों के नाम निरस्त कर भूमि को पुनः सार्वजनिक खाते में दर्ज करने के बाद यह मामला उजागर हुआ। आरोपियों में खरीदार, पूर्व खातेदार और एक निजी कंपनी “एके ड्रीम सिटी प्राइवेट लिमिटेड” के निदेशक शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है और राजस्व अभिलेख, भूमि हस्तांतरण व संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें