वृक्षारोपण महायज्ञ के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में वृक्षारोपण हुआ संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “वृक्षारोपण महायज्ञ” के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र, कौशाम्बी द्वारा व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र परिसर में वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी माताओं के सम्मान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ. अजय कुमार एवं साथी वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव, डॉ मीनाक्षी सक्सेना, डॉ जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं डॉ. अमित केशरी सहित अन्य कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए।
इस अवसर पर वरिष्ठ वैज्ञानिकों डॉ अजय कुमार ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को शुद्ध करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है।

वैज्ञानिकों ने किसानों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान एवं पर्यावरणीय असंतुलन की चुनौतियों से निपटने के लिए जनभागीदारी के साथ वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा ग्रामवासियों से भी इस जन-अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें